फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New train from today, additional fare will be Rs 15

आज से नई ट्रेन, 15 रुपये लगेगा अतिरिक्त किराया

Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
New train from today, additional fare will be Rs 15
- शाम को 7 बजकर 57 मिनट पर मुजफ्फरनगर पहुंचेगी ट्रेन
विज्ञापन

- सुपरफास्ट ट्रेन की तरह दौडे़गी नई ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर-दिल्ली रेल मार्ग पर आज शाम से एमईएमयू ट्रेन को सुपरफास्ट बनाकर चलाया जा रहा है। यह ट्रेन आज शाम सहारनपुर से चलकर 7:57 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में अन्य ट्रेनों के टिकट से 15 रुपये अतिरिक्त चार्ज किए जाएंगे। यह ट्रेन तीन घंटे में अपना सफर तय करेगी।

जिले में कोरोना काल से चार ट्रेन अभी बंद पडी हुई है। रेल यात्रियों ने इन ट्रेनों को चलाने की मांग की थी। दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत ने कई बार रेल मंत्रालय को पत्र भी लिखे थे। अब रेल मंत्रालय ने नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह नई ट्रेन आज शुक्रवार से सहारनपुर से शाम सवा सात बजे चलकर मुजफ्फरनगर सात बजकर सत्तावन मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद आगे का सफर तय करेगी। अन्य बंद पडी ट्रेनों को जल्द चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

यहां रुकेगी ट्रेन
- मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियायाबाद।
यह रहेगा किराया
- मुजफ्फरनगर से सहारनपुर-50 रुपये।
- मुजफ्फरनगर से मेरठ-50 रुपये।
- मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद -65 रुपये।
- मुजफ्फरनगर से दिल्ली-75 रुपये।
यह रहेगा समय
दिल्ली से चलकर मुजफ्फरनगर -सुबह 11 बजकर 39 मिनट।
सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर -शाम 7 बजकर 57 मिनट।
-
इन्होंने कहा-
यह नई ट्रेन 9 सितंबर से अपनी मंजिल का सफर शुरू करेगी। इसमें 15 रुपये किराया अतिरिक्त लगेगा-विपिन कुमार, रेलवे स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed