{"_id":"6081c60b8ebc3e59274e192a","slug":"new-kovid-center-will-be-built-in-dwarikacity-muzaffarnagar-news-mrt535615616","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारिकासिटी में बनेगा नया कोविड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारिकासिटी में बनेगा नया कोविड सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारिकासिटी में बनेगा नया कोविड सेंटर
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के तीव्र प्रसार को देखते हुए जानसठ रोड स्थित द्वारिकासिटी में नया कोविड सेंटर बनाया जाएगा। जिलाधिकारी डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बृहस्पतिवार को इसका निरीक्षण किया। इससे पहले डीएम ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल के चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसके घर के आस पास व घर के सदस्यों का तत्काल सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाए। किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में पॉजिटिव मिलने पर तत्काल सैनिटाइजेशन भी करें।
डीएम ने कहा कि मॉस्क नहीं लगाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जाए और उनसे जुर्माना वसूला जाए। सैंपलिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग में शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत गांवों व वार्डों में नियमित सफाई, फॉगिग व सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना पॉजिटिव मिलने पर तत्काल सैनिटाइजेशन कराया जाए। अभियान में कोविड-19 रोग के संक्रमण के दृष्टिगत विशेष सावधानियां अपनाते हुए आवश्यक निर्देशों का अनुपालन होना चाहिए। डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु और अधिक प्रचार प्रसार कराया जाए। होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों से निरंतर उनके स्वास्थ्य के बारे में संवाद बनाए रखें। प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमित मरीजों से उनके स्वास्थ्य व अन्य विषयों पर बात होनी चाहिए। उनके स्वास्थ्य का प्रत्येक स्तर पर ध्यान रखना जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने कंट्रोल रूम के माध्यम से उपचार ले रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को दी जा रही सुविधाओें व व्यवस्थाओं को भी देखा। इसके पश्चात डीएम ने द्वारिकासिटी में कोविड केयर सेंटर बनाए जाने के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डा. एमएस फौजदार, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह संबंधित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।