{"_id":"6772f1eca900ec0dc007e2a5","slug":"nephew-dies-uncle-injured-in-road-accident-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-136992-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल
विज्ञापन
भोपा/छपार। सहारनपुर क्षेत्र से दवाई लेकर घर लौट रहे चाचा भतीजा की बाइक में छपार के गांव बसेड़ा के निकट अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। घायलों को भोपा सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने भतीजे रविंद्र (34) को मृत घोषित कर दिया। घायल चाचा सतबीर को रेफर किया गया है।
थाना ककरौली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी सतबीर सोमवार को अपनी पत्नी कुंती की दवाई लेने के लिए सहारनपुर क्षेत्र में गया था। उसके साथ गांव के रिश्ते का भतीजा रविंद्र (34) भी गया था।
शाम को वह बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही थाना छपार के गांव बसेड़ा के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। वहां चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल सतबीर को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रविंद्र के परिवार में पिता रामपाल, माता रामवती, दादी शकुंतला, पत्नी पूजा, तीन बच्चों में बेटी लविक्षा, बेटा प्रणव और छोटी बेटी निहारिका के साथ ही भाई मोनू, चेतन और तीन बहन सोनिका, मोनिका, सोनम है। सूचना मिलने पर परिजन सीएचसी पहुंचे। मामले की सूचना छपार पुलिस को सूचना दे दी गई ।
पुलिस ने बताया कि हादसे की अभी तहरीर नही दी गई।

अजय

अजय

अजय

अजय