फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Negotiations between administration and sweepers successful

प्रशासन और सफाई कर्मियों की वार्ता सफल

Sun, 29 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Negotiations between administration and sweepers successful
नगर पालिका में चेयरपर्सन से समझौता वार्ता करते सफाईकर्मी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रशासन और सफाईकर्मियों के बीच वार्ता सफल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में 10 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का चल रहा आंदोलन चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, पालिका के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह द्वारा दिए गए आश्वासन पर समाप्त हो गया। इसके साथ ही सफाई कर्मचारी कूड़ा वाहन लेकर निकल गए और शहर में सफाई का कार्य शुरू हो गया। वार्ता में 100 सफाई कर्मचारियों को रखे जाने पर सहमति बनी है।
सफाई कर्मचारी संघ द्वारा सफाई कर्मियों के हितों को लेकर 10 सूत्री मांग पत्र पालिका प्रशासन को सौंपा था। इन मांगों पर कोई विचार नहीं होने पर 20 अगस्त से संघ के आह्वान पर सफाई कर्मी आंदोलन कर रहे थे। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की पहल पर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारी संघ के साथ समझौता वार्ता हुई। यह वार्ता घंटों तक चली, लेकिन इसका परिणाम सुखद रहा, जबकि इससे पहले दो दौर की वार्ता विफल हो चुकी थी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि सफाई कर्मचारी हमारी हाथ हैं और शहर के सुंदरीकरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। हम उनकी समस्याओं के हल के प्रति हमेशा ही संवेदनशील रहे हैं। पारिवारिक कार्य के कारण दो दिन बाहर होने से वह सफाई कर्मियों से वार्ता नहीं कर पाई थीं। इससे पहले ईओ द्वारा वार्ता की गई, लेकिन बात नहीं बन पाई। हमने बिंदुवार वार्ता की, जिसमें सभी मांगों पर सहमति बनी है। सफाई कर्मियों को रेहडे़ और अन्य उपकरण देने के लिए पालिका प्रशासन टेंडर निकालने की प्रक्रिया पूर्ण करा रहा है। अन्य मुद्दों पर भी पहले से ही कार्य किया गया है। ज्यादातर मांगे पूर्ण हो चुकी हैं। 100 सफाई कर्मचारियों को ठेके पर रखने पर सहमति बनी है। फिलहाल हम 68 कर्मचारी रख रहे हैं, बाद में 32 कर्मचारियों को रखा जाएगा। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमनलाल ढिंगान ने बताया कि आज पालिका प्रशासन और नोडल अधिकारी के साथ वार्ता हुई हैं। सभी मांगों को मान लिया गया है। बैठक में ईओ हेमराज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार, चीफ राजीव कुमार, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, चमनलाल ढिंगान, महामंत्री अरविंद मचल, लिपिक मोहन कुमार, संदीप यादव, सफाई कर्मी राजेंद्र कुमार, पाल्लेराम, सूरज प्रकाश, हरफूल, देवी प्रसाद, प्रेम कुमार, पाल सिंह, जितेंद्र मचल, सुधीर सिंह, दीपक पारचा, संजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed