फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Negligence in buying meat may cause heavy health

भाकियू (तोमर) की देवबंद में देश बचाओं पंचायत 23 को

Wed, 17 Feb 2021 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Negligence in buying meat may cause heavy health
भाकियू (तोमर) की बैठक में 23 फरवरी को देश बचाओं पंचायत की जानकारी देते राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर - फोटो : DEVBAND
भाकियू (तोमर) की देवबंद में देश बचाओ पंचायत 23 को
विज्ञापन

देवबंद। भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस कड़ी में 23 फरवरी को देवबंद में देश बचाओ पंचायत का आयोजन किया जाएगा।

बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि जब तक तीनों काले कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 23 फरवरी को एसडीएम कार्यालय परिसर में होने वाली देश बचाओ पंचायत में गन्ना मूल्य, पेट्रोल-डीजल और बिजली के बढ़ते दामों समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य देने के साथ साथ दस हजार रुपये महीना पेंशन दिए जाने की भी मांग सरकार से की जाएगी। जिलाध्यक्ष श्याम सिंह राणा व यूथ विंग के जिला सचिव मोहम्मद तारिक ने कहा कि संगठन किसानों की लड़ाई अंत तक लड़ेगा। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी की देश बचाओं पंचायत में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर पवन त्यागी, सुशील चौधरी, फरमान गोड, सोनू तेजियान, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed