{"_id":"6377cb1d547f552bce306aae","slug":"neeraj-birla-president-milan-kumar-won-the-post-of-general-secretary-muzaffarnagar-news-mrt6142290183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज बिडला अध्यक्ष, मिलन कुमार महामंत्री पर पर जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज बिडला अध्यक्ष, मिलन कुमार महामंत्री पर पर जीते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में चमनलाल ढिंगान गुट की विजय हुई। अध्यक्ष पद पर नीरज बिडला और महामंत्री पद पर मिलन कुमार ने जीत हासिल की। इस चुनाव में निवर्तमान चेयरमैन समर्थक सोनू मचल और पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल के गुट को हार का मुंह देखना पड़ा। राजेश ऊटवाल अध्यक्ष पद पर चुनाव हार गए हैं।
नगर पालिका में सुबह से ही सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल रहा। नौ बजे से शुरू हुए मतदान के दौरान पालिका परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। चार बजे तक मतदान होने के बाद मतगणना प्रारंभ हुई और पांच बजे तक परिणाम सामने आ गया। अध्यक्ष पद पर इस चुनाव में नीरज बिडला, राजेश ऊटवाल और जितेंद्र मुकाबले में थे। महामंत्री पद पर मिलन कुमार, राजेंद्र और दीपक गहलौत ने चुनाव में भाग लिया।
निवर्तमान महामंत्री चमन लाल ढिंगान के गुट की ओर से नीरज बिडला अध्यक्ष और मिलन कुमार महामंत्री के लिए चुनाव लड़े। इन दोनों को 218-218 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल के भाई राजेश ऊटवाल और राजेंद्र को 176 मत मिले। 42 मतों से चमनलाल ढिंगान के गुट ने जीत हासिल की। निवर्तमान अध्यक्ष सोनू मचल के गुट से लड़े जितेंद्र और दीपक गहलौत को मात्र 24 मत ही मिले। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही अध्यक्ष नीरज बिडला और महामंत्री मिलन आर्य को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। ढोल की थाप पर समर्थक झूमे। जमकर नारेबाजी हुई। पालिका के अफसरों ने चुनाव में मुख्य जिम्मेदारी संभाली।