फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Neeraj became Nazim and Nand Kumar became Nahid

Muzaffarnagar: नाजिम बन गया नीरज और नाहिद हुए नंद कुमार, 100 से ज्यादा लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म

Tue, 29 Nov 2022 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2022 11:57 PM IST
सार

तितावी में करीब सात साल पहले हिंदू से मुस्लिम बने 100 से ज्यादा लोगों ने फिर से हिंदू धर्म को अपना लिया। बंजारा जाति के करीब 100 से ज्यादा लोगों ने बघरा आश्रम में यज्ञ में आहुति देकर घर वापसी की है।

विज्ञापन
Neeraj became Nazim and Nand Kumar became Nahid
हिंदू धर्म अपनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के तितावी में करीब सात साल पहले हिंदू से मुस्लिम बने 100 से ज्यादा लोगों ने फिर से हिंदू धर्म को अपनाया। तितावी के योग साधना यशवीर आश्रम में सभी लोगों को शुद्धि यज्ञ कराकर हिंदू धर्म दीक्षित किया गया।

विज्ञापन


मेरठ के रहने वाले बंजारा जाति के करीब 100 से ज्यादा लोगों ने बघरा आश्रम में घर वापसी की है। ब्रह्मचारी मृगेंद्र आचार्य ने वेद के पवित्र मंत्रों से विधि-विधान पूर्वक शुद्धि-यज्ञ कराया। स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि इन सभी लोगों ने करीब सात साल पहले मुस्लिम धर्म अपना लिया था।
विज्ञापन


अब इन लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराई गई है। सभी लोगों को गंगा जल का आचरन और जनेऊ धारण कराया गया। इसके साथ ही लाल धागे में ओम का चिह्न पहनाया गया। कलावा बांध कर तिलक किया गया। गायत्री मंत्र का पाठ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: By Poll Election: खतौली के सियासी रण में आज चलेंगे शब्द बाण, सपा छोड़ भाजपा में शामिल होंगे धर्मसिंह सैनी

उधर, हिंदू धर्म अपनाने वाले लोगों ने दावा किया कि मुस्लिम धर्म से संबंधित बातें बताकर उनका धर्मांतरण कराया गया था। उनसे नमाज पढ़वाई जाती थी। अब उन्होंने हिंदू बनने का फैसला लिया और आश्रम में आकर अपना धर्म परिवर्तन किया।

इस तरह बदल गए नाम
इस्लाम सनातन
इमरान जितेंद्र
साजिद सोहनवीर
नाजिम विकास
इकरार कुलदीप
अशफाक विवेक
नाहिद नंद कुमार
सज्जाद सुधीर
अबरार अनिल
अब्बास अरविंद
जावेद जगबीर
तौफीक जयभगवान
नाजिम नीरज
नावेद निरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed