फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nearly 2.75 lakh voters have not submitted their SIR.

Muzaffarnagar News: पौने चार लाख मतदाताओं ने जमा नहीं किया एसआईआर

Sat, 13 Dec 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Nearly 2.75 lakh voters have not submitted their SIR.
मुजफ्फरनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब तक मतदाता सूची में मृतकों की संख्या 57389 हो चुकी हैं। करीब पौने चार लाख मतदाताओं ने एसआईआर का फार्म जमा नहीं किया है। अब प्रशासन की टीम दोबारा इनका सर्वे कराएगी। इनमें बड़ी संख्या फर्जी मतदाताओं की मानी जा रही है।
विज्ञापन




एसआईआर के लिए नगर निकायों, खंड विकास कार्यालयों, तहसीलों और कलक्ट्रेट में प्रशासन की ओर से हेल्प डेस्क बनाई गई है। जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 870 और मतदेय स्थलों की संख्या 1982 है। इन पर 205 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


एसआईआर सूची में 21 लाख 12 हजार 586 मतदाता शामिल थे, इनमें से अब तक पौने चार लाख फार्म जमा नहीं किए गए। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि एसआईआर जमा नहीं करने वाले लोगों का दोबारा सर्वे कराया जाएगा। फार्म जमा नहीं होने की वजह तलाशी जाएगी। नोटिस जारी कर पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कलक्ट्रेट में बनाया गया कंट्रोल रूम

जिले में मतदाताओं की मदद के लिए विशेष शिविर लगाए गए हैं। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम नंबर 0131-2433023 पर भी मतदाता संपर्क कर मदद ले सकते हैं। मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट, अनुपस्थित मतदाताओं का ब्योरा भी तैयार कराया जा रहा है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि विभिन्न बूथों पर पहुंचकर कार्य देखा जा रहा है।

17.65 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार देर शाम तक 17.65 लाख से अधिक मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा हो चुके हैं। शुक्रवार को ड्यूटी पर डटे बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र जमा करने में जुटे रहे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार ने बताया कि 83.56 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed