{"_id":"604e4cd48ebc3ec89a5c5ef5","slug":"nawazuddin-siddiqui-s-brother-pledges-against-wasim-rizvi-muzaffarnagar-news-mrt529957889","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 14द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में वसीम रिजवी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते फैजूद्?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर दी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कुरान-ए-पाक की कुछ आयतों को कुरान से हटाने की बात कहने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ कस्बे के लोगों में गुस्सा है। फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना कोतवाली में वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी रविवार को बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने वसीम रिजवी के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल को तहरीर दी। तहरीर में पुलिस को अवगत कराया कि वसीम रिजवी का बयान गलत और गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी जैसा आदमी इस्लाम धर्म में नहीं हो सकता। वहां की जनता को जहां पर वह रहता है इस्लाम धर्म से बाहर निकाल देना चाहिए। ऐसे लोग देश में माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नवाब सिद्दीकी, फिरोज कुरैशी, नोमान कुरैशी, अबरार और तहसीन राणा आदि मौजूद रहे। कस्बा निवासी बीएमए नेता साजिद जाफरी के आवास पर भी रविवार को एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि शिया समाज वसीम रिजवी का बहिष्कार करता है। वह धर्म विशेष को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। इस दौरान आसिफ, आबिद, जिलशाद जाफरी व दिलनवाज आदि मौजूद रहे।