फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nawazuddin's brother beaten

नवाजुद्दीन के भाई ने लगाया मारपीट का आरोप  

Sat, 29 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin's brother beaten
‌फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई मिनाजुद्दीन और उनकी पत्नी  के चाचा नूरुद्दीन ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से मारपीट कर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


  कस्बा निवासी नुरुद्दीन सिद्दीकी पुत्र फिरोजूद्दीन सिद्दीकी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी भतीजी आफरीन की शादी 5 माह पहले बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हुई थी। उसकी भतीजी का अपने ससुराल वालों के खिलाफ मुजफ्फरनगर महिला थाने में तथा दिल्ली न्यायालय में मामले विचाराधीन है। इन मामलों से बचने के लिए आफरीन के पति व उसके परिवार वाले षड्यंत्र रचकर उनके खिलाफ विभिन्न प्रकार के आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन


नूरुद्दीन ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि मिनाजुद्दीन उसके भाई माजूद्दीन व इनकी मां मेहरूनिशा व तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनके मेडिकल स्टोर पर पहुंचे तथा लाठी डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। तहरीर में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड स्टार की धमकी देकर इस परिवार वाले उन्हें जान से मारने तक की भी धमकी दे रहे हैं। नूरुद्दीन ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर नवाजुद्दीन के भाई मिनाजुद्दीन ने नूरुद्दीन व उसके भाई इस्लाह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में मिनाजुद्दीन ने कहा कि वह बाजार में सामान लेने गया था। इसी दौरान ये लोग वहां पर आ गए। उसे गाली देने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई।  घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ क्रास में दी है। इंसपेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा मारपीट की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed