फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nawazuddin reached his fields with his family

परिजनों के साथ अपने खेतों पर पहुंचे नवाजुद्दीन, ट्यूबवेल पर किया स्नान

Mon, 10 Jun 2019 12:51 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Mon, 10 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin reached his fields with his family
परिवार के साथ अपने खेतों पर पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की व्यस्तता से उबकर अभिनेेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बच्चों और परिवार वालों के साथ जहां ट्यूबवेल पर स्नान किया। वहीं, ताजी हवा के लिए अपने खेतों में कैंप किया। बच्चों व परिवार वालों को अपने हाथ से बनाया खाना खिलाया। बचपन की यादें ताजा की। इस दौरान अभिनेता की बेटी शौरा ने भी खेत में पौधा रोपा। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई की व्यस्तता से इतर कुछ लम्हें परिजनों के साथ सुकून के साथ बिताने के लिए अपने शुभचिंतकों, मीडिया से दूरी बनाई हुई है। इसी चाहत में वह बुढ़ाना में है। उनसे मिलने तथा बात करने की किसी को इजाजत नहीं है।
विज्ञापन


किस समय वे कहां होंगे? इसके बारे में उनके परिवार वाले कुछ बताते को तैयार नहीं हैं। बुढ़ाना में खेती व कारोबार देखने वाले उनके छोटे भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि नवाज भाई अपनी पत्नी आलिया, दो साल के बेटे यानी, छह साल की बेटी शौरा आदि के साथ ईद की खुशियां परिवार वालों के साथ मनाने के लिए बुढ़ाना आए हुए है। वे परिवार वालों के साथ रहकर सुकून की सांस ले रहे है।
विज्ञापन


इसी के साथ-साथ वह कस्बा तथा आसपास के क्षेत्र में अपनी ‘बोले चूड़ियां’ फिल्म की शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश में भी जुटे है। शाम को परिवार वालों के साथ गुपचुप तरीके से अपने खेतों में जाते हैं। खेतों में बाइक चलाना, ट्यूबवेल में नहाना आदि का आनंद उठा रहे हैं। खेतों में रहकर उन्होंने अपने बचपन की याद ताजा की। अपनी बेेटी शौरा को खेत में मिट्टी का घर बनाकर दिखाया। बेटी ने भी खेत में पौधा लगाकर खुशी महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय उन्होंने परिवार वालों के साथ अपने खेत में कैंप किया। वहीं पर अपने हाथ से खाना बनाया। खाना बनाने के दौरान सभी भाइयों व परिवार की महिलाओं ने खाना बनाने में उनका सहयोग किया। सभी परिवार वालों ने खाने की टेबल व कांटा छुरी छोड़कर जमीन पर बैठकर खाने का लुत्फ उठाया। फैजुद्दीन ने बताया कि ‘बोले चूड़ियां’ फिल्म के लिए उपयुक्त स्थान का चुनाव कर लिया है। इस फिल्म की कुछ शूटिंग उनके मोहल्ले और कुछ उमरपुर गांव के आसपास किया जाना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed