फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   nawazuddin in problem by brother's wife

भाई की पत्नी के आरोपों से मुश्किल में फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Sat, 01 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
nawazuddin in problem by brother's wife
एसपी देहात से मिलते शिकायतकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
-बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले तीन दिनों से बुढ़ाना में अपने घर आए हुए हैं। मुंबई से आते ही नवाज को बुखार ने घेर लिया था, वह अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। परिवार की छोटी बहू के आक्त्रसमक तेवरों से घर की रार सड़क पर आ गई है। अभिनेता की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ती नजर आ रही हैं क्योंकि घटना का जो समय दर्शाया गया है, उस दौरान अभिनेता की मौजूदगी भी घर पर ही थी। फिलहाल परिवार के नजदीकी लोग मसले को सुलझाने में जुटे हैं।


नवाजुद्दीन सिद्दकी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शुमार हैं। नवाजुद्दीन जमीन से जुड़े अभिनेता हैं। फिल्मी दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद भी उन्हें अपनी मिट्टी से बेहद लगाव है, वह जब भी काजीवाड़ा आते हैं घर के कामकाज के अलावा खेतों पर फावड़ा चलाने से गुरेज नहीं करते। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने पिता मरहूम नवाबुद्दीन के सबसे बड़े बेटे हैं। उनसे छोटे अजाजुद्दीन घर पर रहकर खेतीबाड़ी देखते हैं। तीसरे नंबर के अलमासुद्दीन देहरादून में एडवोकेट हैं। चौथे नंबर के फैजुद्दीन भी घर में रहते हैं। पांचवें नंबर के समसुद्दीन मुंबई में अपने भाई नवाजुद्दीन के साथ रहकर उनका कामकाज संभालते हैं। माजुद्दीन सिद्दीकी छठे नंबर के हैं। सातवें और सबसे छोटे मिनाजुद्दीन हैं, जिनकी पत्नी आफरीन को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है।
विज्ञापन



आफरीन का परिवार वैसे तो नवाजुद्दीन के परिवार का करीबी रिश्ता है, लेकिन आफरीन के पिता कई साल पहले दिल्ली जाफराबाद में शिफ्ट हो गए थे। 31 मई को मिनाजुद्दीन और आफरीन का निकाह दिल्ली में हुआ था, जिसमें अभिनेता नवाजुद्दीन समेत तमाम मेहमान शरीक हुए थे। आफरीन ससुराल में ही रह रही थी। 28 सितंबर को परिवार में कुछ विवाद हुआ। रिश्तेदार और परिचितों ने मिल-बैठकर मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आफरीन नहीं मानी और उसने पुलिस में मामले की शिकायत कर दी। बताया गया है कि तीन दिन पूर्व नवाजुद्दीन मुंबई से अपने घर आए थे। यहां आते ही उन्हें बुखार हो गया, तब से वह यहीं स्वास्थ्य लाभ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिलहाल परिवार की छोटी बहू के आक्त्रसमक तेवरों के चलते नवाज के परिवार की परेशानी बढ़ती दिख रही है, क्योंकि उसने घटनाक्त्रस्म का जो हवाला दिया उसके मुताबिक अभिनेता नवाजुद्दीन की मौजूदगी घर पर ही थी। एसपी देहात राकेश कुमार जौली का कहना है कि पारिवारिक विवाद है या कुछ और है, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


छोटे भाई की पत्नी ने एसपी देहात को दी तहरीर
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर छोटे भाई की गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारकर शिशु की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एसपी देहात को तहरीर दी गई है। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ शुक्त्रस्वार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और नवाजुद्दीन सिद्दीकी एवं उनके भाइयों और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

दिल्ली के जाफराबाद मदीना मस्जिद के निकट गली नंबर 20 निवासी पीड़िता आफरीन शुक्त्रस्वार शाम अपने पिता मेहराजुद्दीन सिद्दीकी, मां शाईस्ता परवीन और चाचा रियाजुद्दीन के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची। एसपी देहात राकेश कुमार जौली से मिलकर उन्हें तहरीर देकर अपने जेठ फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। तहरीर के अनुसार आफरीन का निकाह इसी साल 31 मई को बुढ़ाना निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हुआ था।


आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। बुधवार 28 सितंबर की रात करीब दस बजे उसके जेठ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फैजुद्दीन सिद्दीकी, माजुद्दीन सिद्दीकी, ननद सायमा और पति मिनाजुद्दीन सिद्दीकी उसके कमरे में आए और डरा-धमका कर घर छोड़कर चले जाने को कहा। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जेठ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या करने की नीयत से पेट में लात मारी, जिससे उसके पेट में दर्द बना हुआ है। पीड़िता ने जान बचाने के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग वहां एकत्र हो गए।


इसी बीच किसी ने बुढ़ाना कस्बे में ही रहने वाले उसके चाचा रियाजुद्दीन को खबर दी। सूचना पर चाचा और चाची ससुराल आए। आरोप है कि ससुराल वालों ने उन दोनों के साथ भी अभद्र व्यवहार कर मारपीट की। किसी तरह से चाचा-चाची उसे वहां से बचाकर लेकर आए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जेठ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस दौरान मकान के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे, ताकि मारपीट का कोई सुबूत न रहे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म अभिनेता जेठ ने उसे धमकी दी कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, क्योंकि उनके संबंध यूपी के सीएम अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से हैं।      



मुजफ्फरनगर के एसपी देहात राकेश कुमार जौली ने बताया क?ि पीड़िता आफरीन ने अपने जेठ फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिजनों के खिलाफ मारपीट और पेट में लात मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिस पर बुढ़ाना इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोप सत्य पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed