{"_id":"5fcd10c98ebc3ecf7b3c88a8","slug":"nawaz-deobandi-and-wife-injured-in-road-accident-muzaffarnagar-news-mrt514386925","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में शायर देवबंदी और पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में शायर देवबंदी और पत्नी घायल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में शायर नवाज देवबंदी और पत्नी घायल
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। उर्दू अदब के मशहूर शायर और उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन डॉ नवाज देवबंदी की कार संभल से लौटते समय रविवार शाम दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में सैनी भट्ठे के निकट डिवाइडर पर चढ़ गई। उनके साथ कार में पत्नी भी थीं। हादसे में डॉक्टर नवाज देवबंदी और उनकी पत्नी घायल हो गईं। हादसे के बाद घायल दंपती कार चालक के साथ मीरापुर से दूसरी कार हायर कर देवबंद चले गए।
मशहूर शायर डॉ नवाज देवबंदी रविवार सुबह पत्नी फातिमा को दवा दिलाने के लिए कार से संभल गए थे। कार को देवबंद निवासी चालक आकिल चला रहा था। शाम करीब 7.10 बजे उनकी कार मीरापुर क्षेत्र में सैनी भट्ठे के निकट सामने से आते किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार की रफ्तार कम होने के कारण वह पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे में डॉ नवाज देवबंदी को सिर में मामूली चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी फातिमा का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तीनों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर स्थानीय डॉक्टर के यहां ले जाकर उपचार दिलाया। इसके बाद डॉ नवाज देवबंदी, उनकी पत्नी और चालक को मीरापुर ले जाया गया, जहां से उन्हें दूसरी कार हायर कर देवबंद के लिए रवाना कर दिया गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने हादसे की जानकारी होने से इंकार किया है।