फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   navvarsh par huddang nahin chalega

नववर्ष पर हुड़दंग नहीं चलेगा

Sat, 31 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं रहेगी। एसएसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को नव वर्ष को लेकर अलर्ट कर दिया है। शहर समेत जिले के सभी प्रमुख होटलों, रेस्टोरेंट, मॉल और मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया है। रात्रि दस बजे के बाद शराब की दुकानें बंद करा दी जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों पर डीजे बजाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। वहीं बाइक पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों से निपटने के लिए भी पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।      
विज्ञापन


शनिवार यानि आज नववर्ष की पूर्व संध्या है। नववर्ष के आगमन को लेकर  होटलों, रेस्तरांओं, मॉल आदि स्थानों पर भारी भीड़ रहती है। नए साल की पार्टियां होती हैं, वहीं युवा भी शराब पार्टी कर हुड़दंग मचाते हैं। इसकी रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने होटलों, क्लबों एवं रेस्तरांओं के आसपास पुलिस बल तैनात करने और शाम छह बजे से लेकर रात्रि दो बजे तक चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नववर्ष की पार्टी में सार्वजनिक स्थानों पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। रात्रि दस बजे के बाद ठेके नहीं खुलने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed