फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nausran reached Dr. Balyan by bicycle

साइकिल से डॉ. बालियान से मिलने पहुंचे नौसरान

Tue, 28 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nausran reached Dr. Balyan by bicycle
मेरठ से साइकिल पर सवार होकर मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर पहु? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
साइकिल से डॉ. बालियान से मिलने पहुंचे नौसरान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल नौसरान साइकिल से सोमवार सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे। बालियान ने जागरूकता यात्रा का स्वागत किया और चिकित्सक के प्रयास की सराहना की।

परिक्रमा मार्ग स्थित एटूजेड कॉलोनी में डॉ. संजीव बालियान के आवास पर नौसरान सुबह साढ़े छह बजे मेरठ से साइकिल पर पहुंचे। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुभाष बालियान, डॉ. सुनील सिंघल, डॉ. हरदेस अरोड़ा, डॉ. राकेश खुराना, डॉ. अश्वमेध बालियान भी इस दौरान पहुंच गए। बालियान ने डॉ. अनिल नौसरान को फूलों की माला पहना कर अपने आवास पर स्वागत किया। इसके बाद बढ़ती बीमारियों के बारे में चिंतन और मंथन किया गया। नौसरान पिछले चार वर्षों से साइकिल यात्राएं कर लोगों को साइकिल चलाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं। सभी को शादी से पहले मेडिकल कुंडली बनवाने का प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि शादी से पहले मेडिकल कुंडली बनवाएं। युवक-युवतियों का एचआईवी टेस्ट करवाना चाहिए। बालियान ने मेडिकल कुंडली को अच्छी तरह से जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed