{"_id":"601301138ebc3e52e90723b2","slug":"nationality-lessons-taught-to-ncc-cadets-muzaffarnagar-news-mrt5226609111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स को पढ़ाया राष्ट्रीयता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स को पढ़ाया राष्ट्रीयता का पाठ
विज्ञापन
नसीरपुर गांव में कार्यक्रम में प्रस्तुति देते एनसीसी केडटस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एनसीसी कैडेट्स को पढ़ाया राष्ट्रीयता का पाठ
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे नसीरपुर गांव में 82यूपी बटालियन से जुड़े एसडी डिग्री कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत रैली निकाली। कमान अधिकारी कर्नल जेके मलिक और कर्नल बकुल गोसाई ने रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कैडेट्स को राष्ट्रीयता और सामाजिकता का पाठ पढ़ाया।
नसीरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में देश भक्ति से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रैली में एसडी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर और राजकीय इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने भाग लिया। गांव में जोश और उत्साह से देश भक्ति और सामाजिक से जुड़े नारे लगाए गए। रैली के पश्चात नसीरपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें कैडेट प्राची ने वंदेमातरम पर नृत्य प्रस्तुत किया। एक नाटक मुझे पापा का सपना पूरा करना है प्रस्तुत किया।
नाटक में विधि शर्मा, सार्जेंट पूजा वर्मा, विश्वजीत राठी, अभिनव शर्मा आदि मौजूद रहे। समूह नृत्य में ज्योति शर्मा और टीम ने प्रस्तुती दी। संचालन एसडी कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर एसएन सिंह ने किया। मौके पर सूबेदार मेजर कश्मीर सिंह, सूबेदार महेंद्र ठाकुर, नायक सूबेदार अजमेर सिंह, हवलदार चिरंजीत, हवलदार हरवंश आदि मौजूद रहे।