फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National President of Hindu Mahasabha said - Kashi, Mathura will agitate on the lines of Ayodhya

बोले हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष - काशी, मथुरा में अयोध्या की तर्ज पर करेंगे आंदोलन

Wed, 15 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
National President of Hindu Mahasabha said - Kashi, Mathura will agitate on the lines of Ayodhya
मुजफ्फरनगर में पत्रकार वार्ता करते हिन्दू महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि अयोध्या में जिस तरह गुलामी के प्रतीक ढांचे को ढहाया गया, उसी तरह काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिर निर्माण के लिए ढहाए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी लिंक रोड पर पत्रकार वार्ता में मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि देश के तीन हजार मंदिरों को तोड़कर उनके स्थान पर मस्जिदें बनाई गई हैं। आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट पहुंचाई। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी और मथुरा के गुलामी के प्रतीकों को जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। इन दोनो स्थानों पर भी भव्य मंदिर बनेंगे। जिस दिन देश में मुस्लिम आबादी 50 प्रतिशत हो जाएगी, हिंदू अपने आप खतरे में हो जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर संजीव राणा को अखिल भारत हिंदू महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। लाल्ला ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। सतीश कुमार को जिलाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार को जिला महासचिव, चमनलाल कुक्की को उपाध्यक्ष, राजेंद्र सचिव, लोकेंद्र उपाध्यक्ष बनाए गए। पत्रकार वार्ता में सुनील कुमार, वीरेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र वर्मा पर फर्जी ट्रस्ट चलाने का आरोप
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना शर्मा ने बताया कि अपने आपको प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले योगेंद्र वर्मा का महासभा से अब कोई संबंध में नहीं है। इन्होंने फर्जी ट्रस्ट बनाकर उसके नाम पर चंदा एकत्र किया है। इस संबंध में डीएम और एसएसपी को महासभा की ओर से एक पत्र जारी कर ट्रस्ट की जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed