फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National Lok Dal District President Ajit Rathi

केंद्र सरकार हठधर्मिता पर उतर आई : राठी

Tue, 22 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
National Lok Dal District President Ajit Rathi
किसान अंदोलन के शहीदों को पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि देते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
केंद्र सरकार हठधर्मिता पर उतर आई : राठी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद ने दिल्ली में आंदोलन के दौरान जान देने वाले किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हठधर्मिता पर उतर आई है और किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है।

सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए इन्हें देश के लिए गलत बताया। आने वाले समय पर इसका सीधा असर आम जनता पर होगा। राठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पूरी तरह किसान आंदोलन के पक्ष में खड़ा है। सरकार से मांग करता है कि इस कानून को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। कड़ाके की सर्दी में लाखों किसान दिन-रात आंदोलन कर रहे हैं और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। केंद्र सरकार संवेदनहीन हो गई है। आंदोलन के दौरान मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा कि शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व चेयरमैन तारिक मुस्तफा, सुधीर भारतीय, काजी दीन मोहम्मद, सार्थक लाटियान, काजी शहीर आलम, विदित मलिक, राजू आढ़ती, कुंवरपाल फौजी, मास्टर राजपाल, वकील मंसूरी, जितेंद्र सिंह, राहुल राणा, अशोक बालियान, गज्जू पठान, विकास बालियान, ब्रजवीर सिंह, माधव राव शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed