सोंटा में राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ
जानसठ। गांव सोंटा में मंगलवार को दो दिवसीय चौधरी अजीत सिंह मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये व ट्रॉफी, द्वितीय स्थान के लिए 31 हजार व ट्रॉफी रखा गया है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन रालोद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित रहे। इस टूर्नामेंट में इंडियन रेलवे उत्तरी रेलवे, पंजाब पुलिस, मोहित देहरादून, ओएनजीसी सागर देहरादून सहित आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच पंजाब पुलिस तथा इंडियन रेलवे के बीच खेला गया। पंजाब पुलिस ने लगातार दो मैच जीते हैं। संचालन विकास राठी ने किया। कार्यक्रम में मिंटू राठी, रालोद नेता विकास बालियान, मैग्मा इंडस्ट्रीज के निर्देशक दिनेश कुमार गर्ग, अशोक प्रधान, रोशन प्रधान, आमित प्रधान, दीपक चौधरी, सत्येंद्र मुखिया, मोहित अहलावत आदि का सहयोग रहा। संवाद