{"_id":"589a14394f1c1b8a52379b83","slug":"narendra-modi-is-anti-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी किसान विरोधी : अजित सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी किसान विरोधी : अजित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधत करते चौधरी अजित सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा में रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने कहा कि गांव के विकास के बिना देश का विकास सम्भव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान विरोधी हैं। मोदी विकास का सपना दिखाने में माहिर है। सपा के शासनकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं। हर नौकरी में धांधली के चलते गरीबों से नौकरी दूर हो चुकी है। बहन मायावती राजनीति को छोड़कर नोट कमाने के धंधे में मगन हैं। जेब खाली करके ही उनसे मिला जा सकता हैं। इस चुनाव में रालोद से सभी पार्टियां घबराई हुई हैं।
मंगलवार को भोपा में गंगनहर किनारे मीरापुर विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में रालोद मुखिया अजित सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव नरेंद्र मोदी की किस्मत तय करने वाला है। नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव हवाई घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को मूर्ख बना रहे हैं। अखिलेश यादव किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए हैं। देश-प्रदेश में अच्छे दिन जनता के नहीं मोदी के आए हैं, जो एक दिन में चार-चार जोड़ी कपड़े बदलते है।
हमेशा विदेश यात्रा पर ही रहते हैं। उत्तर प्रदेश का किसान गन्ने पर निर्भर है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री गन्ने को नहीं जानते। नोटबंदी ने किसान, मजदूर, व्यापारी की हालत खस्ता कर डाली है। छोटे किसान के पास सब्जी खरीदने तक के पैसे नहीं रहे। लोग बदलाव चाहते है। प्रदेश का मजदूर और किसान चौधरी चरण सिंह को याद कर रहा है। देश, प्रदेश का भला करना है तो रालोद को जिताना होगा। इस दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, चन्द्रवीर राठी, रमा नागर, योगेश शिवाच, पुष्पेन्द्र, प्रधान श्रीपाल सैनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ओमप्रकश शर्मा और संचालन प्रदेश सचिव डॉ हाशिम रजा जैदी व सोहरन सिंह ने किया।