फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nandram fed greens and bread, Chaudhary Charan Singh made MLA

नंदराम ने खिलाई साग-रोटी, चौधरी चरण सिंह ने बना दिए विधायक

Wed, 02 Feb 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nandram fed greens and bread, Chaudhary Charan Singh made MLA
मुजफ्फरनगर। एक दौर सादगी और सरलता का था। उसूलों की बातें होती थी। कुतुबपुर गांव के अनुसूचित जाति के गायक नंदराम के भजन सामाजिक जागरूकता का संदेश देते थे। चौधरी चरण सिंह उनके भजनों से प्रभावित हुए। एक दिन घर भी पहुंच गए। साग-रोटी खाई, देर रात तक भजन सुनें। इन्हीं नंदराम को चौधरी साहब ने चरथावल सुरक्षित सीट से टिकट दिया और दो बार विधायक बनवाया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को लोकगीत बेहद पसंद थे। लोक गायकों का वह बेहद सम्मान करते थे। मुजफ्फरनगर में उनकी सभा जब भी होती, तब कुतुबपुर गांव के दलित नंदराम भजन सुनाया करते थे। चौधरी चरण सिंह के भजन से पहले नंदराम का भजन जरूर होता था। बुजुर्ग बताते हैं कि चौधरी चरण सिंह नंदराम की झोंपड़ी में कई बार पहुंचे थे। यहीं पर साग-रोटी खाते और देर रात भजन सुनते थे। चौधरी चरण सिंह ने उन्होंने 1974 और 1977 में टिकट देकर चरथावल सुरक्षित सीट से विधायक बनवाया था। चौधरी चरण सिंह और नंदराम के आपसी प्रेम और विश्वासन के किस्से खूब सुने-सुनाए जाते हैं। विधायक बनने के बाद नंदराम सामाजिक जागरूकता के भजन गाते और सुनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed