{"_id":"61d887707fe4f37b72183d74","slug":"nandini-prerna-anuj-qadir-honored-muzaffarnagar-news-mrt5725779150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदिनी, प्रेरणा, अनुज, कादिर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदिनी, प्रेरणा, अनुज, कादिर सम्मानित
विज्ञापन
राजकीय कालेज में शिविर के समापन कार्यक्रम में मौजूद एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदिनी, प्रेरणा, अनुज, कादिर सम्मानित
मुजफ्फरनगर। एनसीसी के पांच दिवसीय शिविर के समापन पर उत्कृष्ट श्रेणी में नंदिनी, प्रेरणा मलिक, अनुज कुमार, कादिर सम्मानित हुए। कैंप कमांडेंट कर्नल सुगंध शर्मा ने कहा कि एनसीसी मानवता, प्रेम और भाईचारे को विकसित करती है। शिविर में एनसीसी के छात्रों को धर्म, जाति, संप्रदाय से ऊपर उठकर प्रशिक्षण दिया जाता है।
राजकीय इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में चीफ ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल बकुल गोसाई ने पांच दिनों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान कैडेट्स को राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता, सैन्य इतिहास, एनसीसी का प्रशासनिक ढांचा, ड्रिल, फील्ड, क्राफ्ट एंड बैटल क्राफ्ट कैपोफ्लाज, जजिंग डिस्टेंस आदि के बारे में बताया गया। 15 से 18 आयु के कैडेट्स को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न स्कूलों के 285 कैडेट्स शमिल रहे। जीआईसी के प्रधानाचार्य फतेहचंद ने कहा कि एनसीसी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल चंचल सिंह, कैप्टन विनोद कुमार, अरविंद कुमार, श्याम नारायण सिंह, मेजर गुरमीत सिंह, राधेश्याम यादव, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।