फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nalanda players shine in soccer match

फुटबाल मैच में चमके नालंदा के खिलाड़ी

Sat, 03 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nalanda players shine in soccer match
विजेता फुटबाल टीम ट्राफी के साथ।
दिल्ली में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में नालंदा पब्लिक स्कूल की टीम का जलवा रहा। खिताबी मुकाबले में टीम ने नई दिल्ली की सीआरपीएफ की टीम को करारी शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। शुक्रवार को विजेता टीम का स्कूल में लौटने में सम्मान किया गया।      
विज्ञापन


स्टेयर्स फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्र से 240 टीमों ने हिस्सा लिया। नालंदा स्कूल की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। इसमें बृहस्पतिवार को दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में फाइनल मुकाबला सीआपीएफ नई दिल्ली की टीम के साथ खेला गया। विद्यालय की टीम ने चार-एक से प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया। विजेता टीम को ट्राफी और मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन


कोच विनीत त्यागी ने बताया कि पिछले तीन महीने से लीग मैच चले रह थे। टीम के कप्तान अक्षुण्ण त्यागी के नेतृत्व में टीम खिलाड़ी विपक्षी टीम पर शुरू से ही हावी रहें। टीम के खिलाड़ी शिवांश त्यागी, अक्षतवीर, सुहेल आर्यन, शुभम सिंह, जगन्नाथ, आशुष तिवारी, रितेश कुमार, अभिषेक मौजूद रहें। टीम के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। डायरेक्टर प्रवीण त्यागी ने शीघ्र ही विशेष खेल कक्षाएं चलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed