फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Najla, cough, itching and fever are bothering people

नजला, खांसी, खुजली और बुखार लोगों को कर रहा परेशान

Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Najla, cough, itching and fever are bothering people
स्वास्थ्य मेले में मौजूद केन्द्रीय मंत्री डॉ.संजीव बालियान व अन्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। नजला, खांसी, खुजली और बुखार के अलावा शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज खूब आए। जांच के साथ ही सभी रोगियों को नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर फौजदार व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न प्रकार के 18 स्टॉल लगे हुए थे। स्वास्थ्य मेले में करीब 300 रोगियों का पंजीकरण हुआ। केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोनू कश्यप ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद, योगा, होम्योपैथी व यूनानी चिकित्सको ने मरीजों का उपचार किया। आयुष्मान गोल्ड कार्ड व आभा हैल्थ आई कार्ड बनवाने के लिए मेले में ग्रामीण पहुंचे। टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, कोविड टीकाकरण के साथ खून आदि की जांच भी की गई।
विज्ञापन

सामान्य ओपीडी में नजला, खांसी, खुजली और बुखार के मरीज खूब आए। जांच के बाद सभी को नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले में शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज भी खूब देखने को मिले। चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर 144 बच्चों व वृद्धजनों को कोविड से बचाव का टीका लगा। इस मौके पर डॉ. अन्नू चौधरी, डॉ. उमंग श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार, अधिशासी अधिकारी ओम गिरि, भाजपा नेता विनीत कात्यान, अवनीश चौधरी, राजेश संगल व कार्यक्रम के मैनेजर शशांक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed