{"_id":"57f4002e4f1c1b9232270ca3","slug":"nahin-pahunchi-medical-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची गांव
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफफरनगर के मोरना के गांव ककरौली में सीएमओ के आदेशों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम के नहीं आने से नाराज मरीजों और परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग की दवाइयों से मरीजों के शरीर पर सूजन और छाले पड़ने से स्वास्थ्य और खराब होने लगा है।
गांव ककरौली में सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप लगाने के आदेश दिए थे। गांव निवासी हाफिज इकबाल शिराजी के आवास पर दो दिन का स्वास्थ्य कैंप लगाने का आदेश सीएमओ ने दिया था। सोमवार को टीम दो घंटे मरीजों को उपचार और दवाई देकर चली गई।
मंगलवार को चिकित्सकों की टीम कैंप पर नहीं पहुंची। जिसको लेकर मरीजों व परिजनों में आक्रोश फैल गया। हाजी गुलशेर, इसराईल, रहीस, शमशीर, उस्मान, हयात, शफीक, जरीफ, मकबूल, मोहम्मद आजाद, शौकत, तालिब, हसन अली, आस मोहम्मद, मोहम्मद शहबाद, इस्तकार, अलताफ, जुलेखा, संतोष, रिहाना, आयशा, अलीशा, शहजादा, किरण, लीलादेवी, विमला देवी, बबली, अंजलि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
मरीजों के परिजनों ने बताया कि रिहाना बेगम, संजीदा, आएशा बानो, सन्नो आदि के शरीर पर दवाई खाने से सूजन और छाले पड़ गए हैं। जिससे इन मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है।