फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NA

Muzaffarnagar News: डीएवी डिग्री और एचआईआईटी ने जीता क्रिकेट मैच

Mon, 23 Jan 2023 04:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
NA
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन



मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का श्रीराम कॉलेज में आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता 14 जनवरी तक चलेगी। इसमें करीब दस महाविद्यालयों की क्रिकेट टीम प्रतिभाग करेंगी। पहले दिनडीएवी डिग्री और एचआईआईटी ने क्रिकेट मैच जीता।

मंगलवार को पहले दिन नॉकआउट मैच खेले गए। पहला मुकाबाला एसडी कॉलेज ऑफ कॉर्मस और डीएवी डिग्री बुढ़ाना के बीच खेला गया। एसडी कॉलेज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 126 रनों पर पूरी टीम आउट हो गई और मैच हार गई। डीएवी डिग्री कॉलेज ने 23 रन जीत अपने नाम दर्ज की। दूसरा मैच एसवीएम कॉलेज मुजफ्फरनगर और एचआईआईटी रणदेवी कॉलेज, सहारनपुर के बीच खेला गया। इसमें एचआईआईटी के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पांच विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। चयनकर्ता डॉ. एसएन सिंह, डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विनीत शर्मा, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, डॉ. अब्दुल, अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशांत, तरुण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed