{"_id":"63ce6e0538082f62202d4110","slug":"na-muzaffarnagar-news-c-14-1-74356-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसानों ने ब्लॉक कार्यालय पर जड़ा ताला, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसानों ने ब्लॉक कार्यालय पर जड़ा ताला, जमकर हंगामा
विज्ञापन
ब्लॉक कर्मचारियों पर पशु छोड़ने का आरोप, भाकियू ने किया हंगामा
बीडीओ के आश्वासन पर शांत हुए किसान और भाकियू कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कर्मचारियों पर किसानों की ओर से पकड़े गए निराश्रित पशुओं को छोड़ने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कार्यालय की तालाबंदी की। बीडीओ ने किसानों को आश्वासन दिया कि पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। पशु नहीं पकड़े गए तो बृहस्पतिवार को धरने की चेतावनी दी।
किसानों ने एक सप्ताह पूर्व दर्जनों निराश्रित पशुओं को पकड़ कर मंसूरपुर रोड स्थित खाली पड़े एक भवन में बंद कर दिया था। किसानों ने खंड विकास अधिकारी के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद अधिकारियों ने पकड़े गए निराश्रित पशुओं में से कुछ पशुओं को गोशाला भिजवा दिया था, जबकि 15 से अधिक निराश्रित पशु खाली भवन में छोड़ दिए गए थे। इनके चारे और पानी की व्यवस्था किसानों की ओर से की जा रही थी। सोमवार को किसानों ने बीडीओ व प्रशासनिक अधिकारियों पर इन निराश्रित पशुओं की सुध न लेने का आरोप लगाते हुए गोशाला में छुड़वाने की मांग की थी।
मगर, सोमवार की रात अज्ञात व्यक्तियों ने खाली पड़े भवन में दीवार तोड़कर वहां मौजूद निराश्रित पशुओं को छोड़ दिया था। जानकारी मिलते ही मंगलवार की दोपहर भाकियू कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह बालियान के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कर्मचारियों पर दीवार तोड़कर पशुओं को छोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ब्लॉक कार्यालय के गेट की तालाबंदी कर धरना देकर बैठ गए। शाम लगभग चार बजे बीडीओ ओमवीर सिंह ब्लॉक कार्यालय पहुंचे तो भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और उन्हें अपने बीच में बैठा लिया। छोड़े गए पशुओं को पकड़वा कर गोशाला भेजने की मांग की । बीडीओ ने किसानों को आश्वासन दिया कि बुधवार को दीवार का निर्माण कराने के साथ निराश्रित पशुओं को पकड़ कर गोशाला भिजवा दिया जाएगा ।
विज्ञापन
इस मौके पर सत्येंद्र प्रधान, विजेंद्र सिंह बालियान के अलावा कंवर पाल सिंह , दीपक , महेश , मांगेराम , राजेंद्र सिंह , संजय , संजीव , उपेंद्र , जितेंद्र , देव बालियान , देवेंद्र सिंह , राजेंद्र सिंह , रोबिन , प्रेमपाल सिंह व अजीत आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।