{"_id":"65d31aa14924687c2008d41c","slug":"muzaffarngar-executor-and-accountant-of-pwd-department-arrested-for-taking-bribe-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarngar: पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्शईन और अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarngar: पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्शईन और अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार
Mon, 19 Feb 2024 02:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:38 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन और अकाउंटेंट को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। मेरठ से पहुंची विजिलेंस टीम ने ये कार्रवाई की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रिश्वत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुजफ्फरनगर में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड-1 के एक्सईएन नीरज सिंह व अकाउंटेंट अजय को मेरठ से आई विजीलेंस की टीम ने एक ठेकेदार से रिश्वत में एक लाख रुपये लेते समय सोमवार को उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही हैं।
विज्ञापन
भोपा पुल के नीचे स्थित लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 के कार्यालय से दोनों को पकड़ा गया है।
बताया गया कि बडौत निवासी ठेकेदार अपनी कन्स्ट्रक्शन कंपनी के अन्तर्गत विभाग में निर्माण कार्यों का ठेका लेकर काम करते हैं। उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत ठेकेदार ने विजीलेंस से की थी।
विज्ञापन
इसके बाद आज दोनों को ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। 1 लाख रुपये बरामद कर दिए गए हैं।