फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Youth murdered by stabbing with sharp weapon, body thrown in well, could not be identified

Muzaffarnagar: धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका, नहीं हो सकी पहचान

Sat, 21 Oct 2023 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Oct 2023 03:30 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में नई मंडी थानाक्षेत्र में एक युवक का शव कुएं में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Youth murdered by stabbing with sharp weapon, body thrown in well, could not be identified
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। उसका शव कुएं में पड़ा मिला। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


नई मंडी थाना क्षेत्र के शेरनगर के जंगल में कुएं में युवक(25) का शव मिला है। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।मृतक के गले पर निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया जांच में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव कुएं में लाकर फेंकने का अंदेशा जताया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास क्षेत्र में लापता युवकों के बारे में जानकारी करनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बबलू कुमार कहना है कि युवक की हत्या गले पर धारदार हथियार से वार कर की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed