{"_id":"69c0e5b5ab10e7312a0d4ea7","slug":"muzaffarnagar-youth-found-dead-in-budhana-tehsil-premises-death-under-suspicion-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बुढ़ाना तहसील परिसर में युवक का शव मिला, मौत संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बुढ़ाना तहसील परिसर में युवक का शव मिला, मौत संदिग्ध
Mon, 23 Mar 2026 12:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:37 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील परिसर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के तहसील परिसर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
तहसील परिसर में मिला शव
मृतक की पहचान कस्बा क्षेत्र के सफीपुर पट्टी निवासी 26 वर्षीय शाहरुख पुत्र यासीन के रूप में हुई है। युवक का शव तहसील परिसर में पड़ा मिला, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों को दी गई सूचना, जांच जारी
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।