{"_id":"6ae0bba8174ab4fc0e019927","slug":"muzaffarnagar-woman-killed-nephew-injured-after-being-hit-by-a-motorcycle-in-purkaji-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पुरकाजी में बाइक की टक्कर से मामी की मौत, भांजा घायल; स्कूल के बाहर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पुरकाजी में बाइक की टक्कर से मामी की मौत, भांजा घायल; स्कूल के बाहर परिजनों का हंगामा
Tue, 27 Oct 2026 08:26 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:26 PM IST
सार
फलौदा के पास प्राणनाथ इंटर कॉलेज के संचालक देवेंद्र कुमार की बाइक की टक्कर लगने से रमेशो की मौत हो गई, जबकि उनका भांजा सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। सागर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्कूल के बाहर हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरकाजी में दिल्ली-दून हाईवे पर हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों को जानकारी मिली कि दूसरी बाइक प्राणनाथ इंटर कॉलेज के संचालक की थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्कूल के बाहर रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव निवासी रमेशो (50) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अपने भांजे सागर के साथ बाइक से चरथावल क्षेत्र के अकबरगढ़ गांव में गमी में शामिल होने जा रही थीं। फलौदा के पास पीछे से आई प्राणनाथ इंटर कॉलेज के संचालक देवेंद्र कुमार की बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रमेशो और सागर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। देवेंद्र कुमार को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन वह समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रमेशो को मृत घोषित कर दिया और सागर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर महिला के परिजन और दर्जनों ग्रामीण पीएचसी पहुंच गए।
सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर बाइक चला रहे आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। घायल सागर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने किया हंगामा, आश्वासन पर हुए शांत
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम करीब छह बजे पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन और ग्रामीण मृतका रमेशो का शव प्राणनाथ इंटर कॉलेज के बाहर ले गए। वहां उन्होंने कॉलेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया, जिसके बाद वे वापस लौट गए।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम करीब छह बजे पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन और ग्रामीण मृतका रमेशो का शव प्राणनाथ इंटर कॉलेज के बाहर ले गए। वहां उन्होंने कॉलेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया, जिसके बाद वे वापस लौट गए।