फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Woman dead, 19 positives found

महिला की मौत, 19 पॉजिटिव मिले

Sat, 25 Jul 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Woman dead, 19 positives found
शहर के एसडी कालेज मार्किट पर वाहनों की लगी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिला की मौत, 19 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण नहीं रुक रहा है। शुक्रवार को मेरठ में भर्ती एक महिला की मौत हो गई, जबकि सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में 19 केस पॉजिटिव आए। इनमें जेल के बंदी और तीन विद्युत कर्मी भी शामिल हैं। 18 मरीज ठीक हुए, फिर भी 160 एक्टिव केस है। जिले में मृतकों की संख्या भी 21 हो गई है।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि मेरठ में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। शहर के रामलीला टिल्ला निवासी महिला को कई रोज पहले कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मेरठ रेफर किया गया था। महिला के छह परिजन भी संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के शव को नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार कराया है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 19 केस मिले। जिला जेल में एक और कवाल की अस्थाई जेल में आठ बंदी संक्रमित पाए गए। टाउनहाल के तीन बिजली कर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं। जिला अस्पताल में प्रसव को आई गर्भवती महिला भी संक्रमित मिली, जिसे बेगराजपुर मेडिकल में ऑपरेशन के लिए भेजा गया है। इसके अलावा अलमासपुर में एक, अवध विहार में एक, खाईखेडी में एक, लद्दावाला में एक, सरकुलर रोड पर एक मरीज मिला है। मरीजो को कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया शुक्रवार को 18 मरीज ठीक हुए है। एक्टिव केस 160 है। टोटल 651 मरीज मिल चुके है। जिनमें से 475 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद में सैंपल लिए
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला परिषद में स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों के कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन के लॉकडाउन से पहले बाजारों में भीड़
मुजफ्फरनगर। शनिवार से दो दिन के लॉक डाउन से पहले शुक्रवार को बाजारों में भीड़ रही। बाजारों में महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में नजर आए। भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के मायने खत्म होते नजर आए। शुक्रवार को सुबह से ही बाजार में भीड़ नजर आई। दो दिन का लॉक डाउन कोने के कारण आम आदमी शुक्रवार को ही सब्जी, फल और आवश्यकता का सामान ले लेता है। इसी के चलते शुक्रवार को बाजार में भीड़ नजर आई। शहर के भगत सिंह रोड, सदर बाजार, जिला परिषद मार्केट, सब्जी मंडी, लोहिया बाजार, नईमंडी, गांधी कालोनी में भी बाजारों में भीड़ नजर आई। लॉक डाउन के चलते सब्जी मंडी तक बंद रहती है। बाजार में चाय से लेकर दूध तक भी दुकाने बंद रहती है। प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए दो दिन का लॉक डाउन प्रारंभ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed