{"_id":"61520d048ebc3efb557da196","slug":"muzaffarnagar-wheels-of-vehicles-stopped-in-eight-hour-driveway-muzaffarnagar-news-mrt558188480","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे के चक्का जाम में थमे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे के चक्का जाम में थमे वाहनों के पहिये
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद पर जाम लगाते कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ घंटे के चक्का जाम में थमे वाहनों के पहिये
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को जिले के ग्रामीण इलाकों में चक्का जाम के कारण वाहनों के पहिये थम गए। कृषि कानूनों के विरोध में हाईवे और प्रमुख मार्गों पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। छपार और रोहाना टोल प्लाजा पर प्रदर्शनकारी किसान आठ घंटे डेरा डाले बैठे रहे। शाम चार बजे अफसरों को ज्ञापन देकर चक्का जाम खत्म किया गया। वहीं, जनपद के सभी बाजार पूर्ण रूप से खुले रहे, लेकिन ग्रामीण खरीदारी करने नहीं पहुंचे।
छपार में दिल्ली-दून हाईवे स्थित टोल प्लाजा के साथ ही रामपुर तिराहे पर भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब आठ बजे चक्का जाम कर दिया। कार्यकर्ता बीच सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने के बाद धरने पर बैठ गए। धरने पर मौजूद कार्यकर्ताओं के लिए टोल प्लाजा पर खाना बनाया गया। शाम करीब चार बजे तहसीलदार सदर अभिषेक शाही ज्ञापन लेकर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं में मतभेद खुलकर सामने आ गया। एक गुट ने एसडीएम सदर दीपक कुमार को ज्ञापन देने की बात कही। तीखी नोकझोंक के बाद तहसीलदार सदर से ज्ञापन वापस लेकर बाद में एसडीएम सदर को सौंपा गया। इस मौके पर नवीन राठी, मांगेराम त्यागी, संजय त्यागी, हरिओम त्यागी, बूटा सिंह, तोसीन त्यागी, बबलू, मुकुल शर्मा, फरमान, मुकीम, मुशर्रफ त्यागी और अमित आदि मौजूद रहे।
भाजपा का बैनर लगी बस पर हमले की कोशिश
मीरापुर। दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित मोंटी तिराहे पर सुबह छह बजे से ही भाकियू कार्यकर्ता पहुंचकर धरने पर बैठ गए। यहां भाजपा का बैनर लगी एक बस आई तो उस पर यहां बैठे किसानों ने हमले का प्रयास किया, जिन्हें लोगों ने समझाबुझा कर शांत किया। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर निकलने वाले वाहन शाम चार बजे तक धरने में फंसे रहे। संयुक्त किसान मोर्चा प्रभारी जोगिंदर सिंह, मास्टर महकार, ओमप्रकाश शर्मा, हरेंद्र सिंह, चंचल सिंह, राजेंद्र, शिवकुमार, सेंसर पाल और सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गंगनहर पटरी मार्ग पर जाम लगा
खतौली। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नावला कोठी के पास भाकियू व रालोद नेताओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर जाम लगा दिया। भाकियू के पूर्व मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में लगे चक्का जाम से हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। जाम में वाहन फंसने से राहगीर हलकान रहे। गंग नहर पटरी मार्ग से बाइक, कार आदि वाहन निकले, तो वहां भी जाम की स्थिति बनी रही। शाम चार बजे एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और सीओ राकेश सिंह को ज्ञापन देकर जाम खोला गया। यहां चक्का जाम को रालोद ने भी समर्थन किया। नीरज पहलवान, अंकित, सुनील प्रधान, मनोज सहरावत,राकेश चौधरी, अजीत राठी, धर्मेंद्र तोमर, भूपेंद्र राठी, विदेश मोतला, पंकज राठी, पुष्पेंद्र चौधरी, खड़कसिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
शाहपुर में धरना-प्रदर्शन
शाहपुर। कस्बा स्थित मंसूरपुर तिराहे पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, कस्बे में सभी बाजार पूरी तरह से खुले रहे। भाकियू नेता बिजेंद्र बालियान व रालोद पूर्व विधायक राजपाल बालियान के नेतृत्व में शाम करीब चार बजे दस सूत्रीय ज्ञापन इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी को सौंपते हुए जाम खत्म किया गया। सतेंद्र प्रधान, नीटू दुल्हेरा, विनोद मलिक, यशपाल सिंह, बालिंद्र बालियान, बबलू, भूषण सिंह, हरपाल सिंह और मनोज बालियान आदि मौजूद रहे।
तितावी में दो जगह लगाया जाम
तितावी। मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने सुबह सात बजे लालूखेड़ी व बघरा बस स्टैंड पर बीच सड़क में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम करीब चार बजे तहसीलदार सदर अभिषेक शाही को ज्ञापन सौंपकर जाम खोला गया। युवा रालोद जिलाध्यक्ष विदित मलिक, धीरज लटियान, गौरव लाटियान, अमरजीत तोमर, जगपाल मालिक, सुनील लटियान, विकास सैनी, अंजुम, नावेद खान, रिहान खान, आसिफ प्रधान, अनुज त्यागी, सुमित त्यागी, सुदेश मिस्त्री और डॉ अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
भोपा में बाजार खुले, मोरना में बंद रहा
भोपा/मोरना: भोपा में बाजार खुला रहा, जबकि मोरना में बाजार बंद रहा। सुबह आठ बजे से भाकियू व रालोद कार्यकर्ता मोरना स्थित चौधरी चरणसिंह चौक पर चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, बिन्नू राठी, कैप्टन ज्ञानेंद्र, योगेश शर्मा, विकास चौधरी, सर्वेंद्र राठी, पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू प्रधान, चंद्रवीर प्रधान और विक्की तोमर ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर जाम खोला। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी भी मौजूद रहे। हवा सिंह, सतबीर बाबा, धीर सिंह डायरेक्टर, प्रमोद सिरोही, प्रदीप शर्मा, सुधीर कुमार, पवन वालिया, नरेश, रोहताश, सरदार पलविंदर और अजय आदि मौजूद रहे।