फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: video of a young man firing from a firearm goes viral

तमंचे से फायरिंग करते युवक की वीडियो वायरल

Wed, 26 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: video of a young man firing from a firearm goes viral
तमंचे से फायरिंग करते युवक की वीडियो वायरल
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव आदमपुर निवासी युवक की तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सोशल साइट फेसबुक पर तीन दिन पहले एक युवक की तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो क्षेत्र में वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने के साथ ही इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई, जिसके बाद आरोपी की पहचान गांव आदमपुर निवासी शुभम कश्यप पुत्र तेजपाल के रूप में हुई। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल हुई वीडियो में युवक किसी खेत में खड़े होकर तमंचे से फायरिंग कर रहा है। वीडियो कब का है, इसकी तो पुष्टि नहीं हुई, लेकिन इसे तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। आरोपी शुभम के खिलाफ एसआई प्रदीप कुमार की तरफ से मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा-कारतूस भी बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed