{"_id":"66de87a7311bfd4d1e02b428","slug":"muzaffarnagar-two-workers-beaten-up-on-a-saw-machine-seriously-injured-one-dies-during-treatment-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: आरा मशीन पर दो मजदूरों में मारपीट, गंभीर घायल, उपचार के दाैरान एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: आरा मशीन पर दो मजदूरों में मारपीट, गंभीर घायल, उपचार के दाैरान एक की मौत
Mon, 09 Sep 2024 10:59 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:59 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर चुगी के पास एक आरा मशीन पर मजदूरों में हुई मारपीट में एक मजदूर घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर चुगी के पास एक आरा मशीन पर मजदूरों में हुई मारपीट में एक मजदूर घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सहारनपुर के कस्बा देवबंद के तेलियो वाली मोरी का रहने वाला मुस्तकीम (45) शेरपुर चुंगी के पास अपने बहनोई शमशाद की आरा मशीन पर पिछले बारह वर्ष से कार्य करता था। वहां मजदूर अकरम के साथ मुस्तकीम की किसी बात पर देर रात मारपीट हो गई।
विज्ञापन
बीच बचाव करने के लिए मुस्तकीम का भांजा असद भी पहुुंच गया। इस दौरान मुस्तकीम नीचे गिर गया। उसे सिर के पीछे के हिस्से में चोट लग गई। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। शव मोर्चरी भेजा है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन