फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Two smugglers caught with smack worth 1.25 crores recovered, customer went missing

Muzaffarnagar: सवा करोड़ की स्मैक के साथ पकड़े दो तस्कर, ऑर्डर देकर लापता हो गया ग्राहक, ऐसे फंसे

Mon, 18 Aug 2025 06:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 18 Aug 2025 06:39 PM IST
सार

तस्कर कफील और मेहरबान बरेली से स्मैक लेकर मुजफ्फरनगर में बेचने आए थे। यहीं से दोनों को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Two smugglers caught with smack worth 1.25 crores recovered, customer went missing
गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना खालापार पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत अभियान चलाकर सवा करोड़ की स्मैक बरामद की। पश्चिम बरेली निवासी दो तस्कर कफील व मेहरबान को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पहले भी नशीले पदार्थ के साथ पकड़े जा चुके हैं। यह गिरोह पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा में स्मैक बेचने का धंधा करता है।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता में बताया कि खालापार पुलिस ने पश्चिमी बरेली के कस्बा फतेहगंज के मोहल्ला भोले नगर निवासी कफील उर्फ कामरान व फतेहगंज मोहल्ला के मेहरबान को वहलना पुल के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 152 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। यहां एक व्यक्ति को डिलीवरी देने आये थे। उस व्यक्ति का नाम सही नहीं बताया है। उस व्यक्ति के न मिलने पर वह हरियाणा जाने के इरादे से वाहन का इंतजार कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के मोबाइल के आधार पर उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये है।दोनों आरोपी बरेली से स्मैक लेकर आए थे। दोनों का अपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार कफिल देहरादून में वर्ष 2021 में स्मैक डिलीवरी देने के दौरान पकड़ा गया था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन

गिरफ्तार मेहरबान के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। उसे शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर पुलिस ने वर्ष 2021 में नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा था। इसी कोतवाली में वर्ष 2021 में उसके खिलाफ जानलेवा हमले का भी मुकदमा दर्ज हुआ। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की थी। यहां इस गिरोह के संपर्क में कौन -कौन लोग हैं। उनके बारे में जानकारी की जा रही है। 

यह गिरोह उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा में स्मैक की सप्लाई करता है। गिरफ्तार कफील फतेहगंज में चिकन की दुकान करता है। दूसरा आरोपी बरेली से फतेहगंज के बीच ऑटो चलाता है। मेहरबान यहां जेल में बंद रहा है। संभवत: जेल में रहने के दौरान नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाले लोगों से संपर्क ये लोग आए। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed