{"_id":"667c006a4e3098ef7d07dba9","slug":"muzaffarnagar-two-including-former-national-level-player-arrested-with-fake-notes-two-absconding-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: नकली नोटों के साथ पूर्व राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी सहित दो गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: नकली नोटों के साथ पूर्व राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी सहित दो गिरफ्तार, दो फरार
Wed, 26 Jun 2024 05:20 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:20 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद में पूर्व नेशनल खिलाड़ी को भारी संख्या में नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि सभी नोट पांच साै रुपये के हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
नकली नोट (सांकेतिक)
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में पूर्व नेशनल खिलाड़ी फुलेंद्र उर्फ कोच को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नुमाइश कैंप निवासी पूर्व नेशनल खिलाड़ी फुलेंद्र उर्फ कोच को उसके साथी सहारनपुर के गांव नवादा निवासी सद्दाम के साथ 77,500 नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि एटीएस सहारनपुर और एसओजी की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी पुल से दोनों को गिरफ्तार किया है। सभी नोट 500 रुपये के हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में दो आरोपी अभी इस मामले में फरार हैं।
विज्ञापन