{"_id":"6999524020751a2a9b00f665","slug":"muzaffarnagar-tractor-driver-killed-in-highway-accident-after-collision-with-truck-in-mansurpur-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मंसूरपुर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मंसूरपुर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
Sat, 21 Feb 2026 01:53 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:53 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेरठ की ओर से आ रहे रेत से भरे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर मौत
बताया गया कि जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने संधवाली कट पर ट्रैक्टर मोड़ने का प्रयास किया, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
मृतक की पहचान थाना नई मंडी क्षेत्र के शेरनगर निवासी 35 वर्षीय तोहसीन के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।