फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: There was an outstanding bill of 80 thousand, couple beat up SSO for disconnecting connection

Muzaffarnagar: 80 हजार था बकाया बिल, कनेक्शन काटने पर दंपती ने एसएसओ को पीटा, जानें पूरा मामला

Wed, 12 Oct 2022 07:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Oct 2022 07:47 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: 80 हजार का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। इसी से क्षुब्ध दोकर दंपती ने एसएसओ की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: There was an outstanding bill of 80 thousand, couple beat up SSO for disconnecting connection
मुजफ्फरनगर में पिटाई का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एक उपभोक्ता पर 80 हजार रुपये का बिल बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। वहीं कनेक्शन काटने से क्षुब्ध दंपती ने रोहाना बिजलीघर के एसएसओ की पिटाई कर दी। मामले में जेई ने शहर कोतवाली में आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली की रोहाना पुलिस चौकी के गांव बहेड़ी निवासी आशु का बिजली का बिल 80 हजार हो गया था। इसके बावजूद बिल जमा नहीं किया गया। नौ अक्तूबर को जेई अनिल सिरोही ने टीम के साथ बहेड़ी गांव में अभियान चलाकर आशु सहित 20 बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया था। आरोप है कि आशु और उसकी पत्नी ने बिजलीघर पर आकर हंगामा किया। उस समय तो कर्मचारियों ने उन्हें समझा वापस भेज दिया था। मगर, मंगलवार को दंपती फिर से बिजलीघर पर पहुंचा और एसएसओ कपिल कुमार की पिटाई की। अन्य कर्मचारियों ने उसे बचाया।
विज्ञापन


जेई अनिल सिरोही ने रोहाना चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही को सूचना दी। उन्होंने आरोपी आशु और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, इस पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि कनेक्शन काटने से क्षुब्ध दंपती ने मारपीट की है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें

छेड़छाड़ का आरोप
आरोपी पक्ष का कहना है कि आरोपी कपिल कनेक्शन काटने के बाद घर गया था। उसने महिला को घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ की थी। इसका विरोध जताया गया है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed