{"_id":"6328749554741a5967726cdd","slug":"muzaffarnagar-there-has-been-a-property-dispute-in-family-of-bollywood-actor-nawazuddin-siddiqui","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में बढ़ा विवाद, थाने पहुंचा रेस्टोरेंट के निर्माण का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में बढ़ा विवाद, थाने पहुंचा रेस्टोरेंट के निर्माण का मामला
Mon, 19 Sep 2022 09:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 19 Sep 2022 09:54 PM IST
सार
संपत्ति के बंटवारे को लेकर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में तनाव बढ़ता जा रहा है। अब मामला थाने भी पहुंच गया है।
विज्ञापन
थाने पहुंचा अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकि के परिवार का विवाद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में तनाव बढ़ गया है। मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना में खोले गए माटी फूड्स रेस्टोरेंट पर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार की रार सामने आई है और संपत्ति विवाद थाने तक पहुंच गया। अभिनेता के भाई अलमसुद्दीन का आरोप है कि अभी संपत्ति का बंटवारा नहीं हुआ है। रेस्टोरेंट गलत तरीके से खोला गया है।
विज्ञापन
विवाद के बीच सोमवार शाम फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने रेस्टोरेंट का उद्घाटन कर दिया। नवाजुद्दीन के भाई मिनाजुद्दीन ने पिता नवाबुद्दीन के नाम से बनाई गई नवाब मार्केट में यह रेस्टोरेंट बनाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी
विज्ञापन
अभिनेता के देहरादून में रहने वाले भाई अलमसुद्दीन सिद्दीकी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि मार्केट में नीचे के तल पर दुकानें बनी हैं, ऊपर के खाली तल पर बिना बंटवारे के रेस्टोरेंट खोला जा रहा है।
उन्होंने जान माल को खतरा बताते हुए थाने में भी शिकायत की है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कोई विवाद होने से इनकार किया है। सीओ विनय गौतम का कहना है कि अभिनेता के भाई आए थे, पारिवारिक विवाद का मामला है, जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट