{"_id":"6387503ee542d202af6ec3cb","slug":"muzaffarnagar-the-husband-have-gave-triple-talaq-his-wife-after-dowry-demand-is-not-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बुलेट और पांच लाख न मिलने पर दिया तीन तलाक, सुहागरात में पत्नी के साथ किया था ऐसा काम, हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुलेट और पांच लाख न मिलने पर दिया तीन तलाक, सुहागरात में पत्नी के साथ किया था ऐसा काम, हर कोई हैरान
Wed, 30 Nov 2022 06:15 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:15 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : एक युवक ने सुहागरात में पत्नी के साथ ऐसा काम किया, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। अब आरोपी पति ने बुलेट और पांच लाख न मिलने पर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। पति ने मारपीट की और इसके बाद विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले नगर निवासी रिजवान के साथ हुई थी। आरोप है कि पहली ही रात में आरोपी पति ने विवाहिता के साथ कुकर्म किया। तलाक देने की धमकी देकर उसके साथ बुरा काम किया जाने लगा। कुछ दिन बाद से ही सास, पति व अन्य परिजनों द्वारा विवाहिता को पांच लाख रुपये व बुलेट लाने के लिए परेशान किया जाने लगा। परेशान होकर विवाहिता मायके चली गई। बाद में ससुराल वाले गलती मान कर विवाहिता को पुन: अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP : रेलवे ने दिया बड़ा झटका, अब पांच हजार यात्रियों को निरस्त कराने पड़ेंगे टिकट, जानिए वजह
विज्ञापन
इसके बाद ससुराल में विवाहिता का गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की गई। चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। ससुरालियों ने विवाहिता को मारने की योजना बनाई। वहीं विवाहिता को उनकी मांग पूरी न कराने पर पति की दूसरी शादी करने की धमकी दी जाने लगी। 28 नवंबर को सभी ससुराल वालों ने मारपीट की और पति ने तीन तलाक दे दिया।
यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें
अब विवाहिता ने शहर कोतवाली में पति, सास, ससुर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।