{"_id":"656d57612dd4b6df3b09df53","slug":"muzaffarnagar-the-family-climbed-on-the-tank-to-free-the-land-from-encroachment-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए टंकी पर चढ़ गया परिवार, मचा हड़कंप, समझाने में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए टंकी पर चढ़ गया परिवार, मचा हड़कंप, समझाने में जुटे अधिकारी
Mon, 04 Dec 2023 10:07 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:07 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दबंगों से अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर एक परिवार के सभी सदस्य पानी की टंकी पर चढ़ गए। परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन को नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
water tank
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में भौराकलां थाना क्षेत्र के हड़ौली गांव का रहने वाला परिवार अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए जिला अस्पताल परिसर में स्थित टंकी पर चढ़ गया। परिवार का कहना है कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
मामला सोमवार सुबह का है। अस्पताल परिसर में घूम रहे परिवार के चार सदस्य क्षेत्र की पेयजल की टंकी पर चढ़ गए। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह हड़ौली गांव के रहने वाले हैं। उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन को कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
अब मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। प्रकरण की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर परमानंद झा, सीएमएस डॉ. राकेश कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन