फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar:Thakur Puran Singh said in panchayat that farmers are ready for dialogue dispute with government

मुजफ्फरनगर: पंचायत में ठाकुर पूरण सिंह बोले- सरकार से संवाद-विवाद के लिए तैयार हैं किसान-मजदूर

Sat, 15 Oct 2022 07:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Oct 2022 07:05 PM IST
सार

Panchayat in Muzaffarnagar: पंचायत में ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर सरकार से संवाद और विवाद दोनों के लिए तैयार हैं। पढ़िए पूरा अपडेट।

विज्ञापन
Muzaffarnagar:Thakur Puran Singh said in panchayat that farmers are ready for dialogue dispute with government
मुजफ्फरनगर में पंचायत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Panchayat in Muzaffarnagar: किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर सरकार से संवाद और विवाद दोनों के लिए तैयार हैं। भाजपा किसी भ्रम की स्थिति में न रहे। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इस बार चुनाव में भ्रम दूर कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित किसान मजदूर अधिकारी महारैली में ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, बल्कि खेती में खर्च बढ़ गया। सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है। पिछले 75 साल में किसान को देश में कोई सम्मान नहीं मिला। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान पिस रहा है। नेता और नौकरशाह खुद को किसान के बेटे बताते हैं, लेकिन उनके भलाई के लिए कदम नहीं उठाते। 
विज्ञापन


उन्होंने मांग रखी कि 2024 के चुनाव में जितने नेता चुनाव लड़ेंगे, उनके लिए फिजिकल, मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाए। सरकार को चेताया कि अपना घमंड छोड़ दें। किसानों से आह्वान किया कि सरकार की गलत नीतियों को मानना छोड़ दें और अपने हक में आवाज उठाएं। युवाओं और किसानों की लड़ाई लड़नी होगी। पंचायत में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार को मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक ऐसा स्कूल: जहां पढ़ाई के लिए करना पड़ता है तीन दिन का इंतजार, अफसर नहीं लेते सुध, तस्वीरों में देखें हाल

सरकार को समझा था नई बहू
ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि नई सरकार बनीं थी। सबको उम्मीद जग गई थी, लेकिन धरातल पर इसके उलट हुआ। कटाक्ष किया कि हमने सरकार को नई बहू की तरह समझा था। किसानों ने सोचा था कि कुछ दिन में उनके हित में कार्य होंगे, लेकिन सरकार ने चिल्लतर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

किसान मजदूर संगठन ने यह रखी मांग
- देश में शिक्षा और चिकित्सा बिल्कुल मुफ्त होनी चाहिए
- किसनों को मूल्य तय करने का अधिकार दिया जाए
- स्नातकों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता दिया जाए
- फैक्ट्रियों में जाने से नदियों का पानी रोका जाए
- देश के किसानों का कर्ज माफ करें सरकार
- पीएम किसान निधि का हर किसान को लाभ मिले
- जनप्रतिनिधियों की पेंशन बंद की जाए

अध्यक्षता ठाकुर पूरण सिंह और संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक, दीपक सोम, ठाकुर अजब सिंह, बिल्लू राणा, राहुल ठाकुर, देवराज पुंडीर, सुधीर त्यागी, कृष्णपाल, चंद्रगुप्त चेयरमैन, कालूराम हिलवाड़ी, नरेंद्र पुंडीर, लोकेंद्र भोजपुर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Gurmeet Ram Rahim: आश्रम में गुरमीत राम रहीम की एंट्री, बागपत की धरती पर गुजरेंगे 40 दिन, देखें आज की तस्वीरें

भाजपा सरकार से यह भी रखी मांग
किसानों के लिए सरकार बिजली फ्री करें। किसानों के खेतों में खड़े पेड़ों की अनुमति न लेनी पड़े। गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। जिस किसान की जमीन अधिग्रहण की जाए, उसके एक व्यक्ति को रोजगार मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed