Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar teacher Gajendra Pal will give his body

शिक्षक गजेंद्र पाल करेंगे देहदान

Fri, 04 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar teacher Gajendra Pal will give his body
आदर्श शिक्षक गजेंद्र पाल सिंह, जिन्होंने देह दान की घोषणा की है। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिक्षक गजेंद्र पाल करेंगे देहदान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिक्षक एक दीपक है, जो स्वयं जलकर ज्ञान की ज्योति से छात्र-छात्राओं के जीवन को प्रकाशवान करता है। राज्य शिक्षक पुरस्कार से अलंकृत सेवानिवृत्त प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह ऐसे ही गुरु है, जिन्होंने सेवानिवृत्ति के उपरांत अब प्रशिक्षु चिकित्सकों के शोध के लिए मरणोपरांत अपनी देहदान देने की घोषणा की है।
कल्याणकारी इंटर कालेज बघरा के पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह का शहर के दक्षिणी सिविल लाइन में सूरज विहार में आवास है। उन्होंने शिक्षक के दायित्व को चार दशक तक सकारात्मक दृष्टि से निभाया, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए उन्हें रचनात्मक कार्यों से भी जोड़ा। उत्कृष्ट शिक्षण के साथ आदर्श व्यक्तित्व की वजह से उन्हें प्रदेश सरकार ने वर्ष 1995 में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया था। शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव के अनन्य भक्त गजेंद्र पाल सिंह वर्ष 2006 में बघरा कालेज से सेवानिवृत्त हुए, मगर शिक्षक के कर्तव्यों को सदैव सर्वोपरि रखते है। अब 78 साल के बुजुर्ग शिक्षक ने नया संकल्प लिया है। कहते हैं कि कोरोना आपदा और लॉकडाउन एकांत के चिंतन में सबको स्वस्थ जीवन की कीमत का अहसास हुआ है। भावी पीढ़ी कैसे ऐसे संक्रमण के खतरों से बचेगी, इसके लिए चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ाना होगा। शिक्षक दिवस पर संकल्प लिया है कि मरणोपरांत जिले के स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कालेज, रामपुर को अपनी देह का दान करेंगे, ताकि मेडिकल स्टूडेंट शोध कर सके। शासन के नियमों के अनुसार शपथ पत्र और पत्रावली तैयार कर सीएमओ आफिस को सौंपी जाएगी। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नेत्र संस्थान दिल्ली में पहले ही नेत्र-दान का पंजीकरण करा चुके है।
विज्ञापन

साहित्यिक रचनाओं पर पा चुके हैं हिंदी गौरव सम्मान
मुजफ्फरनगर। शामली जनपद के एलम कस्बे के मूल निवासी शिक्षक गजेंद्र पाल सिंह के पिता बाबू अतर सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे। शहर में नगर पालिका के सभासद भी चुने जा चुके सिंह ने देशभक्ति, कर्तव्यबोध, राष्ट्रीय एकता पर अनेक कहानियां, लघु नाटक, कविताएं लिखी है। राष्ट्रीय हिंदी परिषद मेरठ द्वारा उन्हें वर्ष 2011 में ‘हिंदी गौरव’ सम्मान दिया गया। वर्तमान में वे राष्ट्रीय हिंदी परिषद के जिलाध्यक्ष भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed