फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Sugar Mill-111

भाकियू का मिल पर धरना, जीएम गन्ना को बनाया बंधक 

Thu, 15 Feb 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Sugar Mill-111
चीनी मिल के बाहर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला
तितावी में भाकियू कार्यकर्ताओं ने तितावी शुगर पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मिल प्रशासन पर बाहर से गन्ना खरीदने का आरोप लगाया। लोगों ने मिल के जीएम गन्न केन को बंधक बनाकर धरने पर बैठा लिया। इसके बाद मिल के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी की। पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि मिल से किसानों की बहुत ही कम पर्ची आ रही है। मिल प्रशासन बाहर से गन्ना खरीद रहा है, जबकि सेंटरों से गन्ना नहीं उठाया जा रहा है। किसानों की मांग थी कि समिति दोबारा से सर्वे करके अनुबंधक कराया जाए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गन्ना केन जीएम नागेंद्र सिंह को बंधक बनाकर धरने पर बैठा लिया।
विज्ञापन


घंटों तक वार्ता की गई, लेकिन कोई बात नहीं। इस पर भाकियू कार्यकर्ता और किसानों ने मिल के बाहर जाम लगा दिया। जीएम ने किसानों से कहा कि ओवरलोड नहीं कटेगा। बेसिक कोटे से अधिक गन्ना है, लेकिन किसान का एक-एक गन्ना जब तक पेराई नहीं होता है शुगर चालू रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ततावी थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने बामुश्किल किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। धरने की अध्यक्षता मास्टर सिखचंद तथा संचालन अमरजीत ने किया। रहान खां, सुदेश पवांर, मोहतरम, अमरनाथ शर्मा, महताब, चीनू, सन्नी प्रधान, नसीम, पिंकू, धीरज लटियान, विकास सैनी, अली हैदर, नदीम, कालूमान, कृष्णपाल, भगत सिंह, रोहन, कंवरपाल, सर्वेश त्यागी, ताजीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

डीएम का मोरना शुगर मिल का किया निरीक्षण  
मोरना। डीएम राजीव शर्मा ने मोरना शुगर मिल का औचक निरीक्षण कर मिल के अंदर ओर परिसर में फैली गंदगी को दूर करने के निर्देश दिए। बुधवार शाम को डीएम अचानक मोरना मिल के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने मिल प्लांट, चीनी मिल गोदाम, स्क्रैप, बेगास प्लांट, शीरा प्लांट, ईटीपी प्लांट सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर मिल प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे से तकनीकी की जानकारी के बारे में पूछताछ की।

डीएम ने मिल में और अधिक सफाई पर ध्यान देने सहित मिल परिसर में पड़े स्क्रैप के निस्तारण के लिए एमएसटीसी से तुरंत बात करने के लिए कहा। जल प्रदूषण नियंत्रण के लिए बने इटीपी प्लांट का निरीक्षण कर गहनता से जल के मानक के बारे में जानकारी ली।


डीएम ने बताया कि मिल के विस्तारीकरण के कार्य में और तेजी लाई जाएगी तथा शीघ्र प्रबंधक के बारे में उच्च अधिकारियों से संपर्क कर शीरा निस्तारण के प्रयास किये जाएंगे। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके प्रयास जारी है। इस मौके पर मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन, चीफ इंजीनियर एसएस सिंह, चीफ केमिस्ट एसके सिंह, सीसीओ राजकुमार सिरोही, अवधेश कुमार, घनश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed