फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: strike of Bhakiyu in Khatauli, raid furnace in Kotwali, accused of filing wrong cases

भाकियू का धरना: कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में घुसा दी भैंसा-बुग्गी, चढ़ाई भट्ठी, हुक्का गुड़गड़ाते रहे पदाधिकारी

Fri, 19 May 2023 11:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 May 2023 11:45 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : पुलिस दबिश के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में सात घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने भैंसा-बुग्गी कोतवाली में घुसा दी और खाना बनाने के लिए भट्ठी भी चढ़ाई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: strike of Bhakiyu in Khatauli, raid furnace in Kotwali, accused of filing wrong cases
भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली  में सड़क दुर्घटना के मामले में ग्रामीणों पर गलत मुकदमे दर्ज करने जाने और पुलिस दबिश के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में सात घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। भैंसा-बुग्गी कोतवाली में घुसा दी और खाना बनाने के लिए भट्ठी चढ़ाई। एसडीएम और सीओ के साथ दूसरे दौर की बातचीत में मुकदमा वापस लेने पर सहमति बनीं। एसडीएम ने 15 दिन में पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।

विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि यदि किसान किसी की मदद के लिए आगे आते हैं तो उन पर मुकदमे किए जाते है। खतौली-फलावदा मार्ग पर गांव खानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ग्रामीण और भाकियू पदाधिकारी अंकुर प्रधान और उनके परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन के अधिकारी देर से आए, जिस कारण वहां जाम लग गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी के बजाए अंकुर प्रधान, उनके परिवार और ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। यह गलत है।
विज्ञापन


भाकियू नेता विकास शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति सड़क दुर्घटना में मरा है, वाहन चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। गलत मुकदमा दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी निलंबित होने चाहिए। जिले की समस्या का समाधान खतौली कोतवाली पर चल रहे धरने से ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम ने कहा कि उन्हें जेल भेजकर पुलिस प्रशासन यह न समझे की वह डर गया। वह जेल से दिमाग रिनीवल होकर आया है। दोपहर बाद थाना परिसर में कार्यकर्ताओं के बीच एसडीएम सुबोध कुमार, सीओ डॉ रवि शंकर पहुंचे। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि मुआवजा मिलने और मुकदमा वापस होने पर ही धरना समाप्त किया जाएगा। अनिर्णय पर अधिकारी वापस लौट गए।

दूसरे दौर की बातचीत में एसडीएम और सीओ ने भरोसा दिलाया कि 15 दिनों के भीतर आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को दी जाएगी। साथ ही रोड जाम का मुकदमा भी खत्म किया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। धरने की अध्यक्षता जयप्रकाश शास्त्री ने की। इस मौके पर राकेश चौधरी, मांगेराम, विदेश मोतला, अशोक घटायन, नवीन राठी, दीपक चौधरी, श्यामपाल चेयरमैन, नीरज चेयरमैन, सागर, गुलबहार राव, सोहनबीरी, राहुल अहलावत, प्रमोद अहलावत, अशोक तोमर, सतेंद्र चौहान, ओमपाल मलिक, राकेश चौधरी, अंकित राठी, मनीष चौधरी, मुजम्मिल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। संचालन रोशन पंड़ित ने किया।

कोतवाली के सामने हाईवे पर धरना
युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ता कोतवाली के बाहर मेरठ हाईवे पर बैठ गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, अशोक घटायन मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाकर जाम खुलवा दिया।

कोतवाली परिसर में घुसा दिए भैसा-बुग्गी, किसान घायल
कोतवाली पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान काफी किसान भैसा बुग्गी पर सवार होकर पहुंचे थे। अधिक लोग बैठे होने के कारण भैसा बुग्गी पलटने से बची। बुग्गी पर सवार मनीष चौधरी नीचे गिरकर घायल हो गए। भाकियू कार्यकर्ता ने भैसा बुग्गी को कोतवाली परिसर में ले जाकर खड़ा कर दिया।

दोपहर को भाकियू कार्यकर्ताओं ने खाई ताहरी
भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते हुए थाना परिसर में ही भट्टी लगा दी। इस पर ताहरी बनवाई गई। सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से ताहरी लेकर खाई और धरने पर बैठे रहे।

यह भी पढ़ें: UP: 2000 के नोट पर आरबीआई का बड़ा फैसला, यहां पढ़ें पश्चिमी यूपी के लोगों की प्रतिक्रियाएं

हुक्का गुड़गड़ाते रहे पदाधिकारी
थाने में चल रहे धरने पर भाकियू कार्यकर्ता अपने साथ हुक्का लिए हुए थे। यह धरने के बीच आकषर्ण का केंद्र बना था। भाकियू कार्यकर्ता हुक्का गुड़गुडा रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- हार से विपक्ष में खलबली, लोकसभा चुनाव में UP की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी BJP

जाम से बच्चे रहे परेशान

धरने से पहले पुलिस ने बुढ़ाना तिराहा, फलावदा मोड़ पर वाहनों को रोक लिया। बड़ेे वाहनों को शहर के बाहर से निकाला गया। इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही। स्कूल की छुट्टी के दौरान बच्चे जाम में धूप में बिलबिलाते नजर आए। जाम की जानकारी पर इंस्पेक्टर ने छोटे वाहनों को निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed