फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: SP Singh Baghel said - Akhilesh must be smelling bad, for us the best smell comes from cow.

Muzaffarnagar: एसपी सिंह बघेल बोले- अखिलेश को आती होगी बदबू, हमें तो गाय से आती है दुनिया की सबसे अच्छी खुशबू

Tue, 22 Apr 2025 10:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Apr 2025 10:50 PM IST
सार

केंद्रीय पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल गांव कम्हेड़ा में स्थापित गाय अभयारण्य का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसान कृत्रिम गर्भधारण कराकर नंदी पैदा न कर बछिया पैदा करें, इससे दूध की नदियां बहेंगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: SP Singh Baghel said - Akhilesh must be smelling bad, for us the best smell comes from cow.
गाय अभयारण्य का लोकार्पण करते एसपी सिंह बघेल, साथ में अन्य बीजेपी नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि गाय को हम माता मानते हैं। मगर दूसरी पार्टियां उसे मौसी भी नहीं मानती। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि कृत्रिम गर्भधारण कराकर बछिया पैदा कराएं, जिससे क्षेत्र में दूध की नदियां बहेंगी। सपा मुखिया को लेकर कहा कि अखिलेश यादव को गोशाला से बदबू आती होगी, हमें तो खुशबू आती है। 
विज्ञापन

Muzaffarnagar: SP Singh Baghel said - Akhilesh must be smelling bad, for us the best smell comes from cow.
कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में स्थापित गाय अभयारण्य का मंगलवार को लोकार्पण करते हुए एसपी सिंह बघेल ने कहा कि एक जमाना था जब बछड़ा पैदा होने पर परिवार में खुशी होती थी और गांव में मिठाई बांटी जाती थी। बैल से कोल्हू चलते थे। खेतों की जुताई की जाती थी। मगर अब जमाना बदल गया है। बछड़ा पैदा होने से परिवारों में अफसोस किया जाता है। इसलिए कृत्रिम गर्भधारण कराकर नंदी पैदा न कर बछिया पैदा करो। बछिया पैदा होने से दूध की नदियां बहेंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो। लेकिन इसके लिए किसानों को अपनी खेती बदलनी पड़ेगी। बकरी, मधुमक्खी, मुर्गी सहित जैविक खेती करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जिसे जो पीता है वही दहाड़ता है। उन्होंने लोगों से कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाओ। वे बच्चे बड़े होकर आपकी जिंदगी बदल देंगे।
 
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाय अभयारण्य से क्षेत्र के किसानों को भी लाभ हुआ है। अब सड़कों पर गोवंश दिखाई नहीं देंगे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी विचार रखे। 
 

गाय से आती है दुनिया की सबसे अच्छी खुशबू
प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अखिलेश यादव को गोशाला से बदबू आती होगी। लेकिन हमें तो दुनिया की सबसे अच्छी खुशबू गाय, गोमूत्र और उसके गोबर से आती है। जब लोगों का स्टैंडर्ड बढ़ जाता है तो उन्हें बदबू आनी शुरू हो जाती है।
 

42 एकड़ भूमि में 63 करोड़ से बना गाय अभयारण्य 
श्री गोवर्धन गो सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में तुगलकपुर कम्हेड़ा में गाय अभयारण्य का लोकार्पण और कृत्रिम गर्भाधान व कृषक प्रशिक्षण केन्द्र का शिलान्यास किया गया। अभयारण्य बनाने का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को समाहित करना है। यह 42 एकड़ जमीन में बनाया गया है और इसे बनाने में 63 करोड़ रुपये का खर्चा आया है। कुल क्षमता पांच हजार पशुओं की है। अब तक गौ अभयारण्य में करीब तीन हजार पशु पहुंच चुके हैं। यहां जल्द ही गाय नस्ल सुधार केंद्र भी बनाया जाएगा। नस्ल सुधार से गाय दूध अधिक देंगी। 
इसके अलावा गौ अभयारण्य में एक अस्पताल भी स्थापित किया गया है। जहां गायों का उपचार किया जाता है। यहां पर मौजूद गायों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर चार लाख रुपये प्रतिदिन का खर्च होता है। गाय अभयारण्य से करीब 200 लोगों को रोजगार मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed