फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Satyam has won three medals in Bhopal and there is an atmosphere of happiness in the village

Muzaffarnagar: सत्यम ने तीन पदक जीतकर रचा इतिहास, खेलो इंडिया प्रतिस्पर्धा में हुआ चयन, गांव में खुशी की लहर

Mon, 26 Dec 2022 04:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Dec 2022 04:01 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : सत्यम ने एक साथ तीन पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अब सत्यम का खेलो इंडिया प्रतिस्पर्धा में भी चयन हो गया है। उधर, गांव में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Satyam has won three medals in Bhopal and there is an atmosphere of happiness in the village
सत्यम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के किनौनी गांव के खिलाड़ी सत्यम बालियान ने एक बार फिर कयाकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो सिल्वर पदक जीते। स्वर्णिम प्रदर्शन के चलते सत्यम का चयन अगले महीने होने वाली खेलो इंडिया प्रतिस्पर्धा के लिए हो गया है। सत्यम की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


किनौनी गांव के किसान राजीव बालियान के बेटे सत्यम बालियान ने मध्य प्रदेश के भोपाल में 18 से 21 दिसंबर तक आयोजित नेशनल प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। कयाकिंग के-2 की 1000 मीटर स्पर्धा में सत्यम ने अपने साथी के साथ मिलकर रजत पदक जीता। इसके अलावा के-4 में एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। तीन पदक के साथ ही सत्यम का चयन जनवरी में भोपाल में ही होने जा रहे खेलो इंडिया के लिए हो गया है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड़ के रुड़की से सत्यम ने स्कूली दिनों के दौरान कयाकिंग की शुरुआत की थी। खेल में वह आगे बढ़ा तो उसका चयन स्पोर्ट्स ऑथारिटी ऑफ इंडिया के उड़ीसा सेंटर के लिए हुआ। यहीं से सत्यम की प्रतिभा निखरकर सामने आई। अब तक वह कई पदक जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दो भाइयों की मौत का मामला, हर तरफ मचा कोहराम, आठ माह में ही उजड़ गईं प्रेम विवाह की खुशियां, तस्वीरें

खेलो इंडिया में भी पदक की उम्मीद
सत्यम की कामयाबी पर पिता राजीव बालियान, माता सरिता बालियान ने कहा कि खेलो इंडिया में भी उन्हें पदक की उम्मीद है। सत्यम ने अब तक की यात्रा में खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ठंड का कहर, बागपत ट्रेनें पहुंच रहीं लेट, ट्रक चालक की मौत पर भड़के परिजन, जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed