फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar's team won the trophy by defeating Meerut

मुजफ्फरनगर की टीम ने मेरठ को हराकर ट्रॉफी जीती

Mon, 08 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar's team won the trophy by defeating Meerut
मंसूरपुर में मुजफ्फरनगर की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ - फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर की टीम ने मेरठ को हराकर ट्रॉफी जीती
विज्ञापन

मंसूरपुर। ब्राइट फ्यूचर स्पोर्ट्स एकेडमी मंसूरपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरनगर की क्रिकेट टीम ने मेरठ की टीम को 20 रन से हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता तथा उपविजेता टीम को नगद राशि तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

ब्राइट फ्यूचर स्पोर्ट्स एकेडमी मंसूरपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में आसपास के जनपदों की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। मुजफ्फरनगर और मेरठ की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। मुजफ्फरनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165 रन बनाए। मेरठ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 145 रन ही बना सकी। इस प्रकार मुजफ्फरनगर की टीम ने 20 रन से मेरठ की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी जुल्फिकार को बेस्ट बैट्समैन तथा भानु को बेस्ट बॉलर का मेडल दिया गया। एकेडमी के डायरेक्टर मोहम्मद नबील ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये नगद तथा ट्रॉफी उपविजेता टीम को 3100 रुपये नगद देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विकास बालियान, फिरोज सैफी, रवि कुमार, मोहम्मद वासिफ आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed