फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar riots: Five accused including former MP Qadir Rana did not appear in the court and now the next hearing will be held on 30 November

मुजफ्फरनगर दंगा: कोर्ट में पेश नहीं हुए पूर्व सांसद कादिर राणा सहित पांच आरोपी, अब 30 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Tue, 16 Nov 2021 08:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Nov 2021 08:10 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर दंगे से पहले भड़काऊ भाषण देने के आरोपी पूर्व सांसद कादिर राणा सहित पांच लोग मंगलवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar riots: Five accused including former MP Qadir Rana did not appear in the court and now the next hearing will be held on 30 November
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हुए 2013 दंगे से पहले एक सभा में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व सांसद सईदुज्जमां, पूर्व विधायक नूसलीम राना, मौलाना जमील और सलमान सईद मंगलवार को विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए।

विज्ञापन


बताया गया कि उनकी ओर से कोर्ट में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया है, जबकि पांच अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। अब इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तरीख 30 नवंबर तय की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस प्रकरण में आज यानी मंगलवार को कादिर राणा और  अन्य आरोपियों को पेश होना था। लेकिन वह विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

मुजफ्फरनगर में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें तत्कालीन बसपा सांसद और मौजूदा सपा नेता कादिर राना, कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद सईदुज्जमां, तत्कालीन बसपा विधायक नूरसलीम राना और मौलाना जमील अहमद कासमी, सलमान सईद, नौशाद कुरैशी, अहसान कुरैशी, एड. असद जमां, मुशर्रफ अंसारी आदि को नामजद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed